Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Indian Idol 13: Tanuja gets emotional after listening to Rupam Bharnarhia song on the show

Indian Idol 13: ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर गाना सुनकर भावुक हुईं तनुजा, अभिनेत्री की आंखों से छलके आंसू

Sun, 16 Oct 2022 06:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 16 Oct 2022 06:59 PM IST
सार

सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। प्रोमो में दिखाए दे रहै है कि अमृतसर पंजाब की रहने वाले रूपम भरनहिया कुछ कुछ होता है फिल्म का दिल छू लेने वाला गाना 'तुझे याद न मेरी आई किसी से अब क्या कहना...' गा रही हैं।

विज्ञापन
Indian Idol 13: Tanuja gets emotional after listening to Rupam Bharnarhia song on the show
Indian Idol 13 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनी टीवी के बहुचर्चित शो 'इंडियन आइडल 13' इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। शो में देश के कोने-कोने से आए सिंगर्स ने हिस्सा लिया है, जो अपनी गायकी से लोगों को अपना फैन बना रहे हैं। शो में इस बार 'लीडिंग लेडीज स्पेशल' एपिसोड चल रहा है, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने अपनी मौजूदगी से शो में समा बांध दिया। वह शो के दौरान मनोरंजन इंडस्ट्री में अपने समय के यादगार क्षणों को जनता के साथ शेयर करती नजर आईं।

विज्ञापन
Trending Videos

शो में देशभर से एक से बढ़कर एक सिंगर ने हिस्सा लिया है, जो अपने परफॉर्मेंस से जनता और जज के दिलों को जीत रहे हैं। इस बार शो में कंटेस्टेंट्स ने तनुजा की फिल्मों के सुपरहिट गाने गाए, जिनका अभिनेत्री ने खूब आनंद उठाया। वैसे तो सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी शानदार गायकी से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। लेकिन रूपम भरनहिया ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा की उनका गाना सुनकर तनुजा भी इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

Bollywood Gossips: रावण नहीं इस किरदार के लिए अरविंद त्रिवेदी ने दिया था ऑडिशन, जानें फिर कैसे बने लंकापति

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें तनुजा इमोशनल होती नजर आ रही हैं। प्रोमो में दिखाए दे रहै है कि अमृतसर पंजाब की रहने वाले रूपम भरनहिया कुछ कुछ होता है फिल्म का दिल छू लेने वाला गाना 'तुझे याद न मेरी आई किसी से अब क्या कहना...' गा रही हैं। रूपम ने गाने को इतनी खूबसूरती के साथ गाया कि उनकी आवाज के दर्द ने वहां मौजूद हर किसी की आंखों को नम कर दिया।

Bigg Boss 16: शो से बाहर आते ही श्रीजिता ने गोरी पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने बता दिया वह किस माहौल से आई हैं
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन

इंडियन आइडल की बात करें तो इस बार शो में नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज की कुर्सी संभाल रहे हैं। वहीं आदित्य नारायण शो को होस्ट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करे तो दिग्गज अभिनेत्री तनुजा ने 70 के दशक में उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में उन्होंने हाथी मेरे साथी, मेरे जीवन साथी, दो चोर, देया नेया, खुद्दार, जेवेल थीफ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 

Sukanya Dutta: सुकन्या ने खोले बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के काले राज, निर्देशक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed