फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: शो से बाहर आते ही श्रीजिता ने गोरी पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने बता दिया वह किस माहौल से आई हैं

Sun, 16 Oct 2022 06:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 16 Oct 2022 06:47 PM IST
सार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' को शुरू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और अब जाकर इसमें पहला एविक्शन देखने को मिला। सलमान खान के इस शो से सबसे पहली कंटेस्टेंट जो बाहर हुईं, वह श्रीजिता डे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Sreejita de targeted Gori nagori after eviction said she shows from which environment she came
श्रीजिता डे - फोटो : insta

रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' को शुरू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और अब जाकर इसमें पहला एविक्शन देखने को मिला। सलमान खान के इस शो से सबसे पहली कंटेस्टेंट जो बाहर हुईं, वह श्रीजिता डे हैं। बीते एपिसोड्स में गोरी नागोरी के साथ उनके विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। हालांकि, शो से बाहर होकर एक्ट्रेस को इस लड़ाई की उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। शो के बाहर होने के बाद अब श्रीजिता ने इस बारे में खुलकर बात की। साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए।

Bigg Boss 16: Sreejita de targeted Gori nagori after eviction said she shows from which environment she came
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने एविक्शन पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि "बिग बॉस में मेरा सफर बहुत छोटा रहा, जिसकी मैंने उम्मीद भी नहीं की थी। जब सलमान सर ने मेरा नाम लिया तो निमृत और गौतम मुझे उठने नहीं दे रहे थे, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि सलमान सर तुरंत अपना फैसला बदल देंगे। हर कोई हैरान था, यहां तक कि खुद गोरी भी हैरान रह गई थीं।" और अब जब मैं बाहर हूं, तो कई सारे ट्वीट देख यह समझ सकती हूं कि दर्शक भी मेरे एलिमिनेशन से हैरान और निराश हैं।

Bigg boss 16: देश का मनोरंजन कर रही हैं अर्चना गौतम, सलमान खान ने भी कही यह बड़ी बात

Bigg Boss 16: Sreejita de targeted Gori nagori after eviction said she shows from which environment she came
श्रीजिता डे, गोरी नागोरी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, गोरी संग अपने विवाद पर बात करते हुए श्रीजिता ने कहा कि ‘गोरी नागोरी बहुत अहंकारी और नासमझ है। उस दिन मैं और सुंबुल किचन में खाना परोस रहे थे तो उन्होंने हमें रोका और वहां रखे तौलिये से हाथ पोंछने की कोशिश की। मैनें इस पर उन्हें टोका क्योंकि वह हमारे काम में हस्तक्षेप कर रही थीं। वह चाहती तो कहीं और भी हाथ पोंछ सकती थीं। मैंने उस दराज को बंद कर दिया जहां से वह हाथ पोंछ रही थीं। लेकिन जब उन्होंने फिर से हाथ पोछने की कोशिश की तो सुंबुल ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। 

वीकएंड एपिसोड में शालीन भनोट पर भड़के सलमान खान, कहा- मुझे शर्ट उतारने पर मजबूर मत करो

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Sreejita de targeted Gori nagori after eviction said she shows from which environment she came
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

उन्होंने आगे कहा कि गोरी का खाना हो गया था, इसलिए वह थोड़ा इंतजार कर सकती थीं। हमें लगा कि यह बहुत बेहूदा है। इस दौरान गोरी ने हमारी ओर बहुत ही अश्लील इशारे भी किए जो हम समझ नहीं पाए। उन्होंने अपने बम पर पर हाथ मारते हुए हमें, जीभ दिखाई। उनकी इस हरकत से हम दोनों हैरान और परेशान थे। गोरी ने जो किया वह बेहद आपत्तिजनक था। इससे पता चलता है कि आप किस माहौल से आती हैं’।

बिग बॉस में खत्म हुआ इस अभिनेत्री का सफर, वीकएंड एपिसोड में सीजन के पहले एलिमिनेशन का हुआ एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed