फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   indian idol 13 amit kumar again returns for special episode of kishore kumar after criticising show

Indian Idol 13: जिस शो की उड़ाईं धज्जियां उसी के सेट पर पहुंचे अमित कुमार, सोशल मीडिया पर खूब उड़ रहा मजाक

Fri, 28 Oct 2022 01:58 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 28 Oct 2022 01:58 PM IST
सार

इंडियन आइडल की सबके सामने धज्जियां उड़ाने वाले सिंगर अमित कुमार एक बार फिर शो में बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया है। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो देखने के बाद सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन
indian idol 13 amit kumar again returns for special episode of kishore kumar after criticising show
अमित कुमार - फोटो : Instagram

विस्तार

फेमस सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' का आगामी एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो में किशोर स्पेशल एपिसोड का आयोजन किया जाने वाला है। बता दें कि इस एपिसोड को खास बनाने के लिए किशोर कुमार के बेटे और गायक अमित कुमार को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया है। इंडियन आइडल 13 के सेट पर किशोर कुमार के गानों को बजता देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वह, लगातार सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर कर रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स अमित कुमार को ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन

प्रोमो में क्या दिखाया गया?
सोनी टीवी ने आने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि शो के सभी कंटेस्टेंट्स लेजेंड सिंगर किशोर कुमार के गानों को गाकर उन्हें ट्रिब्यूट देते हैं। इतना ही नहीं खुद किशोर कुमार के बेटे भी अपने पिता के गीत गाते हैं और कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाते हैं। इस दौरान अमित कुमार, इंडियन आइडल 13 कि कंटेस्टेंट बिदिप्ता की गायकी की जमकर तारीफ भी करते हैं।

यह भी पढ़ें : पंत से क्यों जुड़ा था उर्वशी का नाम? सामने आई पूरी कहानी, यहां जानें 'आरपी' विवाद का हर पहलू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों ट्रोल हो रहे हैं अमित कुमार?
बता दें कि पिछले साल यानी इंडियन आइडल के बारहवें सीजन में भी अमित कुमार बतौर गेस्ट रियलिटी शो के सेट पर पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने खुलासा किया था कि शो के मेकर्स ने उन्हें सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने को कहा था। मेकर्स की यह बात सुनकर अमित गुस्सा हो गए थे। उन्होंने यह भी बताया था कि वह कंटेस्टेंट की आलोचना करना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। इतना सब हो जाने के बावजूद अमित कुमार शो के 13वें सीजन के किशोर स्पेशल एपिसोड में बतौर गेस्ट पहुंचे हैं। यही वजह है कि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।  

यह भी पढ़ें : रिलीज हुआ पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप का नया गाना 'मोन मंचे ना आर', क्या आपने सुना?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed