फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer usha Uthup releases new Bengali song Mon Manche Na Aar

Usha Uthup Song: रिलीज हुआ पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप का नया गाना 'मोन मंचे ना आर', क्या आपने सुना?

Fri, 28 Oct 2022 01:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 28 Oct 2022 01:38 PM IST
सार

म्यूजिक इंडस्ट्री को कई हिट गाने देने वाली सिंगर ऊषा उत्थुप का नया बंगाली सॉन्ग फैंस के बीच रिलीज हो गया है, जिसका टाइटल 'मोन मंचे ना आर' है। इस गाने को हाल ही में कोलकाता के ‘ट्रिंकास रेस्तरां एंड बार’ में लॉन्च किया गया है। 

विज्ञापन
singer usha Uthup releases new Bengali song Mon Manche Na Aar
Usha Uthup - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगीत की दुनिया का जाना माना नाम ऊषा उत्थुप ने कई हिट गाने गए हैं और अब उनका एक नया बंगाली गाना फैंस के बीच रिलीज हो गया है, जिसका टाइटल 'मोन मंचे ना आर' है। इस गाने के गीतकार राजीव दत्ता और संगीतकार सुवाजीत रे हैं और इसे हाल ही में कोलकाता के ‘ट्रिंकास रेस्तरां एंड बार’ में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘आईएनआरईसीओ-हिंदुस्तान रिकॉर्ड’ द्वारा रिलीज किया गया है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऊषा उत्थुप ने साल 1969 में बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने 1978 में पहली बार 'आईएनआरईसीओ- हिंदुस्तान रिकॉर्ड' के लिए अपना पहला बंगाली भाषा में गाना गाया था, जिसका नाम 'अहा तुमी सुंदरी कोतो कोलकत्ता' था। यह गाना भी फैंस को खूब पसंद आया था।’ वहीं, अब 44 साल बाद वह फिर से 'आईएनआरईसीओ- हिंदुस्तान रिकॉर्ड' के साथ जुड़ी हैं, जिसे वह अपनी घर वापसी मानती हैं।

यह भी पढ़ें:- Shehnaaz gill: फैंस के साथ जमीन पर बैठ खाना खाती दिखीं शहनाज गिल, एक्ट्रेस की सादगी के कायल हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊषा उत्थुप ने कहा कि यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है। INRECO और हिंदुस्तान रिकॉर्ड के लिए इस खूबसूरत गीत को गाकर बहुत अच्छा लगा है। इसके आगे उन्होंने यह भी कहा, 'मैं अपने संगीतकारों, गीतकारों, ऑडियो कंपनियों, निर्माताओं और सबसे बढ़कर, फैंस का हमेशा आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर अपना प्यार बरसाया और मैंने यह नया गाना गाया। मैं अपनी खुशी साझा करने के लिए देव के लिए वास्तव में आभारी हूं। 

Urvashi - Rishabh:  पंत से क्यों जुड़ा था उर्वशी का नाम? सामने आई पूरी कहानी, यहां जानें 'आरपी' विवाद का हर पहलू

View this post on Instagram

A post shared by Usha Uthup (@singerushauthup)

विज्ञापन

वहीं, ‘आईएनआरईसीओ-हिंदुस्तान रिकॉर्ड’ के सीईओ दीपंजन शाह का भी मानना है कि यह गाना फैंस के बीच छा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पुरानी यादें ताजा करने जैसा है। हम 44 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं। लोगों को यकीनन यह गाना पसंद आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed