{"_id":"a8207314-8488-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"india-s-best-dramebaaz-new-show-on-zee-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इंडिया के बेस्ट ड्रामेबाज' में शामिल हुई दिल्ली की नंदिनी ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'इंडिया के बेस्ट ड्रामेबाज' में शामिल हुई दिल्ली की नंदिनी
ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी अदाओं और हाजिरजवाबी से बॉलीवुड के तीन धुरंधरों को हैरत में डालने वाली नन्हीं चुलबुली नंदिनी का हुनर जल्द ही देशवासियों के सामने होगा। दिल्ली की नंदिनी का जीटीवी पर शुरू हुए शो 'इंडिया के बेस्ट ड्रामेबाज' के मेगा राउंड के लिए चयन हुआ है। इसके बाद से छह साल की नंदिनी खेलकूद छोड़ मेगा राउंड की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रेप की छात्रा नंदिनी की अदाकारी को सोनाली बेंद्रे, अनुराग बासु और विवेक ओबेरॉय के निर्णायक मंडल ने पहले दिल्ली और फिर नोएडा एक्सपो के ऑडिशन में काफी सराहा। अब नंदिनी को मुंबई में मेगा राउंड के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
छह साल की नंदिनी पढ़ाई में भी अव्वल हैं। दो साल की उम्र से ही नंदिनी ने अपनी मां पारुल से कथक, सालसा, हिप हॉप के साथ संगीत और एक्टिंग सीख रही हैं। नंदिनी की मां पारुल बताती हैं कि वह परिस्थितियों के कारण एक्टर और प्ले बैक सिंगर नहीं बन सकीं मगर नंदिनी की ख्वाहिश जरूर पूरी करेंगी।
विज्ञापन
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट एसपी सिंह और डांस-एक्टिंग ट्रेनर पारुल भाटिया की ये नन्हीं परी इतनी जल्दी उन्हें प्रसिद्धि दिलाएगी इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। नंदिनी का बड़े स्टेज पर यह पहला मौका था। इससे पहले वह स्कूल में होने वाले आयोजनों में कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। नंदिनी कहती है दुनिया की बेस्ट हीरोइन बनकर मां का सपना पूरा करूंगी।