{"_id":"5e6fbc5d8ebc3ea7e965bd94","slug":"india-best-dancer-know-best-12-contestants-show-of-malaika-arora-geeta-kapoor-terence-lewis","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के परमदीप और हरियाणा की हिमांशी पहुंचे महामुकाबले में, तय हो गए इंडियाज बेस्ट डांसर के बेस्ट 12","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
यूपी के परमदीप और हरियाणा की हिमांशी पहुंचे महामुकाबले में, तय हो गए इंडियाज बेस्ट डांसर के बेस्ट 12
Mon, 16 Mar 2020 11:20 PM IST
anand anand
अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Published by: anand anand
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:20 PM IST
सार
- डांस रियलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर में ऑडिशन के कठोर दौर के बाद अब शो के बेस्ट बारह यानी शीर्ष 12 प्रतियोगी चुन लिए गए हैं
- अब शो में प्रत्येक प्रतियोगी की जोड़ी एक कोरियोग्राफर के साथ बनेगी जो उनका मार्गदर्शन करेंगे
विज्ञापन
India's Best Dancer
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डांस रियलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर में ऑडिशन के कठोर दौर के बाद अब शो के बेस्ट बारह यानी शीर्ष 12 प्रतियोगी चुन लिए गए हैं। शो के जजों मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने कई हफ्तों तक दर्जनों प्रतियोगियों के बीच इन 12 फाइनलिस्ट का तयन किया है।
विज्ञापन
देश भर से आए प्रतियोगियों में जो कलाकार इंडियाज बेस्ट डांसर के महामुकाबले में पहुंचे हैं, उनमें मुंबई से सोनल विचारे, कोलकाता से महमूद अकीब, पुणे से रुतुजा जुन्नारकर, ग्वालियर से राज शर्मा, दिल्ली से अजय सिंह उर्फ टाइगर पॉप, हरियाणा से हिमांशी गोरेरिया, गुवाहाटी से अदनान अहमद, रायपुर से मुकुल गेन, सिलीगुड़ी से सुभ्रनील पॉल, उत्तर प्रदेश से परमदीप सिंह, त्रिपुरा से साध्वी मजुमदार और केरल की स्वेता वारियर शामिल हैं।
विज्ञापन
अब शो में प्रत्येक प्रतियोगी की जोड़ी एक कोरियोग्राफर के साथ बनेगी जो उनका मार्गदर्शन करेंगे। शो की जज गीता कपूर कहती हैं, “एक जज के रूप में इस तरह की प्रतिभाओं को चुनना और इंडियाज़ बेस्ट डांसर में उनके सफर को शुरू कराना बहुत मुश्किल काम है। मैं बेस्ट बारह के साथ बहुत खुश हूं और मुझे यकीन है कि वे हमें आगे और हैरान ही करेंगे। यह देश भर के प्रतियोगियों का एक अच्छा मिश्रण है।”
विज्ञापन
वहीं इस मौके पर शो की दूसरी जज मलाइका अरोड़ा कहती हैं, मैंने इससे पहले टेलीविजन पर ऐसा कड़ा मुकाबला कभी नहीं देखा और सराहनीय बात यह है कि प्रतियोगियों ने इस तथ्य को साबित किया कि जब तक बेस्ट नहीं, तब तक रेस्ट नहीं। मैं कहना चाहूंगी, इंतज़ार कीजिए और देखिए... यह तो बस शुरुआत है।”