फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   I'm single, says 'Mahadev' fame Mohit Raina

मेरे जीवन में अभी 'पार्वती' नहीं है: 'महादेव'

Wed, 27 Mar 2013 08:42 PM IST
मुंबई/आईएएनएस
मुंबई/आईएएनएस Updated Wed, 27 Mar 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
I'm single, says 'Mahadev' fame Mohit Raina

टेलीविजन पर चल रहे पौराणिक टीवी सीरियल 'देवों के देव..महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना ने स्पष्ट किया कि वह अभी किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


खुद को अपनी मां का दुलारा बताने वाले मोहित प्रशंसकों से मिलने वाली श्रद्धा और आदर से आश्चर्यचकित हैं।

अपनी सह अभिनेत्री मौनी रॉय के साथ उनके जुड़ाव की अटकलों तथा प्रियंका चोपड़ा द्वारा उन्हें मिले विवाह प्रस्ताव की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए मोहित ने कहा कि वह अभी किसी के प्रेम में नहीं हैं।
विज्ञापन


मोहित ने कहा, "मेरे वास्तविक जीवन में अभी कोई पार्वती नहीं हैं। मेरे किसी के साथ जुड़े होने की खबरें आई हैं।

लेकिन मैं सच कह रहा हूं कि मेरे पास अभी इसके लिए समय ही नहीं है। इस समय मैं केवल शूटिंग करने और जिम में व्यस्त हूं। दो वर्ष पहले मेरे पिता की मृत्यु के बाद से ही मां मेरे साथ रह रही हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम सम्बंधों से दूर रहने की बात पर मोहित ने परिहास करते हुए कहा, "वास्तविक जीवन में पार्वती के लिए समय और तवज्जो की आवश्यकता होती है।

अभी मेरे पास इसके लिए समय नहीं है, लेकिन भविष्य में हो सकता है कि मेरे जीवन में भी कोई पार्वती हो। जिससे मुझे गणेश और कार्तिकेय मिलें। ईश्वर होना आसान नहीं है, लेकिन यह हर्ष प्रदान करने वाला अवश्य है।"


मोहित ने बताया कि उनकी मां के पास उनसे मिलने की प्रार्थना करने वालों की बाढ़ सी आ गई है। उनके प्रशंसक उनकी मां से कहते हैं कि 'भगवान के दर्शन करा दो'। लेकिन मोहित की मां उन्हें एकदम तवज्जो नहीं देती।

उन्हें लगता है कि साधारण अभिनय करने के बावजूद मोहित को कुछ ज्यादा ही तारीफ मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed