{"_id":"491f8ce4-a8ad-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"i-get-paid-so-much-i-will-laugh-archana-puran-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे हंसने के बहुत पैसे मिलते हैं: अर्चना पूरन सिंह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मुझे हंसने के बहुत पैसे मिलते हैं: अर्चना पूरन सिंह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Apr 2013 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह पिछले छह साल से 'कॉमेडी सर्कस' में बतौर जज नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
ये 'कॉमेडी सर्कस' अर्चना पूरन सिंह के ठहाकों को लेकर भी मशहूर है। हाल ही में अर्चना ने इस बात का खुलासा किया कि वे इतना क्यों हंसती हैं।
लॉफ्टर क्वीन अर्चना सिंह का कहना है कि वो अपनी जॉब को बहुत एन्जॉय करती हैं क्योंकि उन्हें इसके लिए खूब पैसे मिलते हैं। अर्चना के मुताबिक, वे हंसने के मामले में अपनी सारी ताकत लगा देती हैं।
उनका कहना है कि, मुझे बहुत पैसे मिलते हैं इसीलिए मैं बहुत हंसती हूं। मैं अपने बैंक में मौजूद हर तरह की हंसी का इस्तेमाल इस शो के लिए करती हूं।
इंडिया फॉरम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, अर्चना कहती हैं कि उनकी जॉब ठहाके मारकर हंसना है। अर्चना ये भी कहती हैं कि मुझे मेरे काम के खूब पैसे मिलते हैं तो मैं अपनी जॉब के साथ अन्याय नहीं कर सकती।
विज्ञापन
अर्चना अपनी जॉब को बेस्ट मानती हैं। अर्चना के मुताबिक, 'कॉमेडी सर्कस' में बतौर जज काम करना मेरे लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जॉब है और इसे आगे छोड़ने का मेरा कोई प्लान नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे' सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर वीकेंड में आता है।