{"_id":"b6efa673806fbb38c0212d6e3e945b1a","slug":"i-am-getting-marriage-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कबूल है' के बाद आने लगे शादी के प्रस्तावः सुरभि ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कबूल है' के बाद आने लगे शादी के प्रस्तावः सुरभि
हेमेन्द्र मिश्र
Updated Mon, 12 Aug 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवई झील के ठीक किनारे स्थिति चित्रा स्टूडियो। उस दिन झील को पार कर आने वाली ठंडी हवा के साथ ही फिजां में मीठी सेवई की सोंधी-सोंधी खुशबू भी तैर गई।
विज्ञापन
आखिर जी टीवी के चर्चित शो 'कुबूल है' के सेट पर इफ्तार पार्टी का आयोजन जो था। यहीं शो में मुख्य भूमिका निभा रही चंचल और नटखट जोया यानी सुरभि ज्योति से मुलाकात हुई। प्रस्तुत है उनसे हुई बातचीत के मुख्य अंश
विज्ञापन
आपने पंजाबी फिल्में भी की हैं। उसके बाद अब सीरियल। जिंदगी किस तरह बदली?
सच कहूं तो मैं अब अधिक व्यवस्थित हो गई हूं। निश्चय ही, पंजाबी फिल्मों का दायरा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अब भी मुंबई की बात अलग है। 12 घंटों की शिफ्ट में काम करना मुश्किल जरूर है, लेकिन मैं इसका लुत्फ उठा रही हूं। वैसे भी, जब राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलों पर आपके काम को पसंद किया जाता है, तो अधिक से अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। यह एक अलग तरह का अनुभव है।
विज्ञापन
एक पंजाबी अदाकारा छोटे परदे पर इतनी अच्छी उर्दू कैसे बोल रही है?
जहां तक उर्दू शब्दों की बात है, तो वे शब्द लेखकों के होते हैं। स्क्रिप्ट के अनुसार हमें बोलना होता है। लेकिन अगर मैं खुद की बात करूं, तो मेरी मां राजस्थान की है, इसलिए जो पहली भाषा मैंने उनसे सीखी, वह सिर्फ हिंदी है। चूंकि हिंदी के काफी करीब है उर्दू, इसलिए मुझे उर्दू बोलने में कोई परेशानी नहीं हुई। वैसे बता दूं कि मैं पंजाबी तो और भी बुरा बोलती हूं।
शो `कुबूल है’ की पात्र तनवीर आपके खिलाफ लगातार साजिश कर रही है। क्या असली जिंदगी में भी कभी कोई ऐसा मिला, जो साजिश कर आपको सच बोलने से रोक रहा हो?
नहीं, ऐसा कभी नहीं हुआ। कोई मुझे सच बोलने से रोक ही नहीं सकता। अगर कोई सच्चाई मुझे पता चल जाए, तो मैं एक्सप्रेस ट्रेन बन जाती हूं। यह सिर्फ जोया ही है, जो चुप-चुप रहती है। असली जिंदगी में सुरभि जोया से बिलकुल अलग है।
आपने एक इंटरव्यू में कहा था कि सीरियल शुरू होते ही आपके पास शादी के ढेरों प्रस्ताव आने लगेंगे, तो क्या अब सुरभि शादी के बंधन में बंधने जा रही है?
हां, शादी के ढेरों प्रस्ताव आ तो रहे हैं, जबकि टीवी के सीरियल में मैं हर शादी से भाग जाती हूं। फैन्स की स्थिति यह है कि लोग करण की फोटोग्राफ हटाकर खुद की चिपका देते हैं और मैं तो हमेशा दुल्हन के गेटअप में रहती ही हूं।
यह बहुत फनी लगता है, लेकिन अच्छा लगता है कि लोग मुझे पसंद करने लगे हैं। जहां तक शादी की बात है, तो यह हर लड़की का सपना होता है और मेरा भी है। लेकिन फिलहाल मैं इस पर ध्यान नहीं दे रही हूं। इस वक्त कैरियर ही मेरे लिए सब कुछ है।