{"_id":"a4df71a8-7594-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-fine-say-sushant-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं पूरी तरह ठीक हूं : सुशांत सिंह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मैं पूरी तरह ठीक हूं : सुशांत सिंह
मुंबई/आईएएनएस
Updated Wed, 13 Feb 2013 09:50 AM IST
विज्ञापन
मशहूर टीवी रियलिटी शो 'नच बलिए-5' के लिए रिहर्सल के दौरान हड्डी के जोड़ में चोट खा बैठे सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि यह बेहद दर्दनाक है लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। सुशांत को यह चोट रविवार दोपहर में लगी थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस रियलिटी शो में उनकी डांस प्रस्तुति उनकी आने वाली फिल्म 'काई पो चे' के प्रचार का हिस्सा बनेगी। 'काई पो चे' से सुशांत सिंह बड़े पर्दे पर पदार्पण कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुशांत ने कहा, "मैं ठीक हूं। एक रियलिटी शो में डांस करते हुए मुझे यह चोट लगी। यह पीड़ादायी है। लेकिन मैंने इससे भी बुरी परिस्थितियां झेली हैं। बदकिस्मती से इस छोटी सी दुर्घटना के लिए यह सही समय नहीं था, क्योंकि मुझे 'काई पो चे' के प्रचार के लिए कई शहरों के दौरे पर जाना है।"
विज्ञापन
सुशांत को पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है।