{"_id":"f439ce3ad9e4272ed17b947cd84568a6","slug":"huma-qureshi-will-host-a-show-on-tv-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छोटे पर्दे पर दिखेगा हुमा कुरैशी का जलवा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अब छोटे पर्दे पर दिखेगा हुमा कुरैशी का जलवा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Mar 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, फराह खान, सलमान खान जैसे बड़े सितारों के बाद अब बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी भी छोटे पर्दे पर पर्दापण करने जा रही
विज्ञापन
हुमा का यह नया शो विशेष रूप से 'अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस' पर प्रसारित किया जाएगा। जिसमें जिंदगी की कांटे भरी डगर का मजबूती के साथ सामना कर समाज में छाप छोड़ने वाली महिलाओं को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही शो मे इन महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। शो का नाम 'अनमोल है तू नई सोच को सलाम' होगा जिसकी मेजबानी हुमा कुरैशी करेंगी।
हुमा 'गैंग ऑफ वासेपुर', 'डेड़ इश्किया' और 'बदलापुर' जैसी फिल्मों में काम कर एक खास तरह की जगह बनाती जा रही हैं। ऐसे में छोटे पर्दे पर उनको देखना भी दिलचस्पी भरा होगा।
विज्ञापन
अपने टीवी डेब्यू के बारे में हुमा का कहना है कि वह अपने शो को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि एक कलाकार होने के नाते हमेशा कुछ मजेदार और नया करना चाहिए। इसमें अलग ही मजा आता है।