फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Hot Sherlyn Chopra to host Splitsvilla 6

हॉट शर्लिन चोपड़ा होस्ट करेंगी ‘स्प्लिट्स विला 6’

Sat, 13 Apr 2013 12:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Apr 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
Hot Sherlyn Chopra to host Splitsvilla 6

एमटीवी इंडिया इस बार कुछ नए बदलाव करने जा रहा है। एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्स विला के छठें सीजन में नई होस्ट होंगी।

विज्ञापन

 
ये नई मेजबान कोई और नहीं बल्कि प्लेब्वॉय गर्ल सेक्सी शर्लिन चोपड़ा है।

जी हां, स्प्लिट्स विला की नई होस्ट होंगी हॉट एंड सेक्सी शर्लिन चोपड़ा। एमटीवी इंडिया इस बात की आधिकारिक घोषणा भी कर चुका हैं।

शर्लिन को इस शो के लिए उनकी सेक्स अपील और हाल में उनकी बोल्ड और बिंदास इमेज बनने के कारण चुना गया है।

गौरतलब है कि इस शो का सीजन 5 भी हॉटनेस से भरपूर था, सीजन 6 में शर्लिन के होने से सीजन 6 भी नए फीचर्स के साथ हॉट होने वाला है।

यानी ‘स्प्लिट्स विला 6’ सिर्फ ब्रेन और ब्यूटी तक ही सीमित नहीं रहने वाला है। बल्कि सीजन 5 से भी ज्यादा स्पाइसी होने वाला है।

इतना ही नहीं, शर्लिन भी ‘स्प्लिट्स विला 6’ में स्पाइसी हॉट अवतार में दिखेंगी।  मेकर्स भी इसी कोशिश में लगे हैं कि शर्लिन ऑनस्क्रीन एक अलग ही अवतार में दिखाई दे।


इधर शर्लिन चोपड़ा इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। अपने एक्साइटमेंट को शर्लिन ने ट्विटर पर अपने फैन्स से भी शेयर किया है।

शर्लिन ने अपने फैन्स को लवली ट्वीट करने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि, अब समय आ गया है आपको पलंग तोड़ सेशन, हॉटनेस से भरपूर एमटीवी ‘स्प्लिट्स विला 6’ का। अब दोबारा बदमाश बनने का समय आ गया है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि शर्लिन फिलहाल ‘कामसूत्र 3D’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शर्लिन एकदम बोल्ड अवतार में नजर आने वाली है।

‘कामसूत्र 3D’ के लिए शर्लिन ने हॉट फोटोशूट भी करवाया है। इससे पहले शर्लिन चोपड़ा छोटे परदे पर ‘बिग बॉस’ में दिखाई दी थी।

मालूम हो, स्प्लिट्स विला अमेरिकन शो ‘फ्लेवर ऑफ लव’ पर आधारित है। शर्लिन से पहले स्प्लिट्स विला की मेजबानी रणविजय और निखिल चिनप्पा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed