{"_id":"a070a530-9abd-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"hosting-is-stressbuster-for-me-rithvik-dhanjani","type":"story","status":"publish","title_hn":"शो होस्ट करने से होता है तनाव दूर : ऋत्विक धनजानी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शो होस्ट करने से होता है तनाव दूर : ऋत्विक धनजानी
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Mon, 01 Apr 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी आजकल रियलिटी शो 'इंडिया के बेस्ट ड्रामेबाज' में होस्ट के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
धनजानी ने कहा कि होस्ट बनने से उन्हें अपने टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' की एकरसता से बाहर आने में मदद मिली है।
धनजानी ने कहा, "यह मुझे फिक्शन धारावाहिकों से उबरने में मदद करता है, क्योंकि धारावाहिक में बेहद भावुक रोने-धोने वाले किरदार निभाने पड़ते हैं।
इसलिए '..ड्रामेबाज' की शूटिंग वाला दिन मेरे लिए तनाव दूर करने वाला होता है। मुझे बच्चों से बहुत लगाव है, इसलिए मैं उनके साथ खूब मस्ती करता हूं।"
टीवी पर काफी लोकप्रिय हो चले धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में उनके किरदार में समय के साथ काफी बदलाव हो चुके हैं।
इस पर धनजानी ने कहा, "कई बार अभिनेता एक ही छवि में कैद होकर रह जाते हैं। आपको अपने किरदार में बदलाव लाना पड़ता है।"