'...जुदा ना हम' में रोहन और मुस्कान करेंगे शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन धारावाहिक 'होंगे जुदा ना हम' में रोहन और मुस्कान एक बार फिर से विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। कार्यक्रम में रोहन की भूमिका वशिष्ट निभा रहे हैं, वहीं मुस्कान की भूमिका में आमना शरीफ हैं। रोहन की याददाश्त वापस आ गई है, वहीं मुस्कान अभी भी इसके लिए संघर्ष कर रही हैं। मुस्कान के मित्र अनिरूद्ध ने इस समस्या के हल के रूप में दोनों को कुछ चीजें भेंट की है।
आमना ने बताया, 'उपहार बहुत अच्छे हैं। उसने रोहन को एक खाली स्लेट भेंट की है क्योंकि यह मुस्कान और रोहन दोनों के लिए नया सफर है।'
उन्होंने कहा, 'लेकिन मुस्कान के लिए यह सफर मुश्किल है क्योंकि उसे कुछ भी याद नहीं है। इसलिए मूल रूप से वह केवल रोहन को कहना चाहता है कि जब भी उसे गुस्सा आए, तो वह उसे मुस्कान पर न उतारकर स्लेट पर लिखकर बाहर निकाल दें, ताकि उसके दिल में कुछ भी नकारात्मक न बचे। दूसरा उपहार बुद्धा है, यह गुस्सा शांत करता है और शांति बनाए रखता है।'
'होंगे जुदा ना हम' का प्रसारण सितम्बर 2012 में शुरू हुआ था लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अब जल्द ही इस शो को ऑफ एयर कर दिया जाएगा।