Avika Gor: अविका की शादी में हिना खान ने निभाई जूता चुराई की रस्म, मिलिंद से कर दी बड़ी डिमांड
Avika Gor Wedding: इन दिनों अविका गौर और मिलिंद चांदवानी की शादी चर्चा में है। इनकी शादी नेशनल टीवी पर दिखाई जा रही है। अविका की शादी में जूता चुराई की रस्म के बदले हिना खान, मिलिंद चांदवानी से एक बड़ी डिमांड करती नजर आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर अविका और मिलिंद शादी के बंधन में बंधे हैं। अविका गौर की शादी नेशनल टीवी पर अब टेलीकास्ट हो रही है। इस शादी में कई टीवी, बॉलीवुड कपल्स शामिल हैं। एक प्रोमो वीडियो में हिना खान ने अविका की शादी में जूता चुराई की रस्म निभाई है।
हिना ने जबरदस्ती चुरा लिए मिलिंद के जूते
शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के हालिया रिलीज प्रोमो में हिना खान, मिलिंद के जूते चुराती दिखीं। इसके बाद ईशा मालवीय के साथ मिलकर उन्होंने जूतों के बदले 1 लाख रुपये की डिमांड कर दी। लंबी नोक-झोंक के बाद मिलिंद ने नेशनल टीवी पर हिना खान को 1 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन विज्ञापन
मस्ती-मजाक करते दिखे शो के प्रतियोगी
शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में शामिल कपल्स ने अविका की शादी में खूब मस्ती-मजाक किया। अविका भी दुल्हन के जोड़े में नजर आईं। वहीं अविका और मिलिंद के फैमिली मेंबर्स भी शो के सेट पर दिखाई दिए। अविका की बात करें तो वह सीरियल ‘बालिका वधू’ से टीवी पर पॉपुलर हुईं।
ये खबर भी पढ़ें: Avika Gor: सुर्ख लाल जोड़े में अविका गौर ने शेयर किया अपना ब्राइडल लुक, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें
सलमान खान की झलक आई नजर
प्रोमो के आखिर में सलमान खान भी नजर आए। वह अविका और मिलिंद की शादी से जुड़ा अपडेट फैंस को बताते हैं। सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट कर रहे हैं। साथ ही वह एक फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ भी कर रहे हैं।