{"_id":"63f11b9e46b8a91bd10ccbed","slug":"haryanvi-dancer-sapna-choudhary-appeared-in-police-station-regarding-dowry-domestic-and-violence-case-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary: सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ीं, पलवल थाने में पेश हुईं डांसिंग क्वीन, जानें वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sapna Choudhary: सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ीं, पलवल थाने में पेश हुईं डांसिंग क्वीन, जानें वजह
Sun, 19 Feb 2023 12:51 AM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:51 AM IST
सार
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की भाभी ने परिवार वालों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया था। इसी मामले में सपना चौधरी 18 फरवरी को पुलिस थाने में पेश हुईं।
विज्ञापन
sapna choudhary
- फोटो : social media
विस्तार
हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अक्सर चर्चा में रहती हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो और फोटोज के चलते वायरल होती रहती हैं। वहीं, इन दिनों डांसर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल सपना चौधरी के परिवार पर उनकी भाभी ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद सपना चौधरी, उनके भाई और मां के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसी मामले में 18 फरवरी को सपना चौधरी पलवल के पुलिस थाने में हाजिर हुईं।
विज्ञापन
भाभी ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
दरअसल, बीते दिनों सपना की भाभी ने उनके भाई, मां और ननद पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। सपना की भाभी का कहना था कि उनके ससुराल वालों ने दहेज में क्रेटा कार की मांग की थी। सपना की भाभी ने बताया कि साल 2018 में उनकी शादी नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले करण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। उनके साथ कई बार मारपीट भी की गई। बेटी होने के बाद ससुराल वालों ने क्रेटा कार की मांग कर दी थी।
विज्ञापन
Karan Johar: मराठी फिल्म 'झिम्मा' का रीमेक बनाएंगे करण जौहर? ये दिग्गज अभिनेत्रियां आ सकती हैं नजर
विज्ञापन
ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
सपना की भाभी ने आगे बताया कि ससुराल वालों ने बेटी होने के बाद क्रेटा कार की मांग उनके पिता के सामने रखी थी, जिसके बाद उनके पिता ने तीन लाख नकद, सोना-चांदी और कपड़े भी दिए थे। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग लगातार क्रेटा कार की मांग करते रहे और उन्हें प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने बताया कि 20 मई 2022 को उनके साथ मारपीट भी की गई, जिसके बाद वह अपने पिता के घर पलवल आ गईं। इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने महिला पुलिस थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पति करण, सपना चौधरी और सास नीलम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
Shehzada Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'शहजादा' की हालत खराब, दूसरे दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई