फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   gutthi is back

गुत्थी..'आ गई गुत्थी आप की"....

Mon, 25 Nov 2013 03:44 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
अमर उजाला,दिल्ली Updated Mon, 25 Nov 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
gutthi is back

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सबसे लोकप्रिय किरदार गुत्थी यानि सुनील ग्रोवर के शो से बाहर जाने के बाद से दर्शक काफी दुखी हैं।

विज्ञापन


गुत्थी के वापस आने के कयास लग रहे थे लेकिन चैनल अब ये साफ कर चुका है कि सुनील शो का हिस्सा नहीं हैं। वहीं कलर्स चैनल ने पब्लिक नोटिस जारी करते हुए साफ हिदायत दी है कि गुत्थी करेक्टर पर चैनल का एक्सक्लूसिव कॉपीराइट है इसलिए अन्य कहीं भी इस किरदार के नाम, तरीके या लुक का प्रयोग किया जाता है तो लीगल एक्शन लिया जाएगा।

लेकिन सुनील पर शायद इस बात का कोई खास असर नहीं हुआ है। 'कॉमेडी..' से जाने के बाद वह पहली बार जीटीवी पर 1 दिसंबर को प्रसारित होने जा रहे रिश्ते अवार्ड में प्रस्तुति देंगे। जिसमें वह एक औरत के भेष्ा में आएंगे और अपना नाम बल्देव बताएंगे।

विज्ञापन


लेकिन जाते-जाते सुनील कहेंगे कि क्या मैं आपको वो गाना सुनाऊं जो गुत्थी गाती है इस पर हॉल तालियों से गूंज उठेगा। फिर सुनील गुत्थी का प्रसिद्व गाना "आप आए हैं हमारे आंगन" गुनगुनाएंगे पर फिर आधा गाकर कहेंगे कि मैं क्यों गाऊं वो ही मुई गाए न।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस पूर्व गुत्थी का नाम पुकारे जाने और वही गाना गुनगुनाने पर क्या चैनल कोई एक्शन लेगा। दूसरी ओर गुत्थी पर कॉपीराइट अधिकार को लेकर भी बहस छिड़ गई है।



राजू श्रीवास्तव का कहना है कि मेरे किरदार का नाम भी गजोधर था जिसे मैंने कई जगहों पर यूस किया। उनका कहना था कि किसी नाम पर कॉपीराइट होना गलत है।

वहीं 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में एक नया प्रोमो दिखाया जा रहा है जिसमें पलक ये कहती है गुत्थी, गुत्थी,गुत्थी वापस आएगी गुत्थी। इससे ये सस्पेंस भी बना हुआ है कि शो में आखिर किस गुत्थी की वापसी की बात हो रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed