{"_id":"4f5ca5c6-a98c-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"govinda-to-judge-talent-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गोविंदा बनेंगे रियलिटी शो के जज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अब गोविंदा बनेंगे रियलिटी शो के जज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Apr 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
फिल्मों में कई तरह की भूमिका निभा कर लोगों का मनोरंजन करने वाले बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविन्दा अब एक रियलिटी शो 'इंडियन मॉडल हंट-2013' में जज की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
गोविन्दा इससे पहले गेम शो 'जीतो छप्पर फाड़ के' में होस्ट की भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन पहली बार वे किसी रियलिटी शो में जज की भूमिका में दिखेंगे।
अपनी इस नयी भूमिका पर गोविंदा कहते हैं कि मेरे आस पास कई प्रतिभाशाली लोग रहेंगे इसलिए मैं उन्हें जज करने के लिए असहज महसूस कर रहा हूं। इस शो मे जनता को संगीत, मनोरंजन और नाटक सब कुछ देखेने को मिलेगा इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह शो दर्शकों को लुभाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गोविंदा जल्द ही बड़े परदे पर खलनायक के रूप में दिखाई देंगे।