फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Good News: Kundali Bhagya actress Isha Anand Sharma becomes mother gives birth to twin sons

खुशखबरी: कुंडली भाग्य एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा बनीं मां, जुड़वा बेटों को दिया जन्म

Tue, 02 Nov 2021 09:54 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 02 Nov 2021 09:54 AM IST
सार

एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा ने 29 अक्टूबर को पति वासदेव सिंह जसरोटिया के होमटाउन जम्मू में जुड़वा बच्चों को दिया।

विज्ञापन
Good News: Kundali Bhagya actress Isha Anand Sharma becomes mother gives birth to twin sons
ईशा आनंद शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुंडली भाग्य की फेम एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा हाल ही में मां बन गई हैं। आखिरी बार टीवी धारावाहिक कुंडली भाग्य में नजर आईं अभिनेत्री ईशा आनंद शर्मा ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। 29 अक्टूबर को अभिनेत्री ने पति वासदेव सिंह जसरोटिया के होमटाउन जम्मू में बच्चों को जन्म दिया। इस बारे में टीवी एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा ने बताया कि, 'मेरी हमेशा से ही एक प्यारे और खुशहाल परिवार की चाहत थी। यही मेरी मां की आखिरी इच्छा भी थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि मेरी मां खुश होंगी और हमें स्वर्ग से आशीर्वाद दे रही होंगी। मेरे मन में दुनिया की सभी मांओं के लिए बहुत ज्यादा सम्मान है, क्योंकि मुझे अब पता है कि यह दुनिया में सबसे चुनौतीपूर्ण और डिमांड वाला काम है। इस दौरान हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। मातृत्व असल में एक बहुत ही प्यारा तोहफा है और एक विशेषाधिकार भी, जिसे मैं अपने दिल के करीब रखना चाहूंगी।'

विज्ञापन

Good News: Kundali Bhagya actress Isha Anand Sharma becomes mother gives birth to twin sons
ईशा आनंद शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे पति बेहद उत्साहित हैं और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उनके पति ने ईशा से कहा कि ये भगवान का तरीका है एक खरीदो और एक मुफ्त पाओ। इसलिए हमें दोगुना मजा, खुशी और आशीर्वाद मिलेगा। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उनके पति उन्हें लापरवाह से एक जिम्मेदार व्यक्ति में बदलते देख काफी हैरान है। कपल ने अपने बच्चों का नाम  रेयान सिंह और जियान सिंह रखा है। वहीं, दोनों के निक नेम रैन और जी होंगे।

Good News: Kundali Bhagya actress Isha Anand Sharma becomes mother gives birth to twin sons
ईशा आनंद शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल अभिनेत्री सिर्फ अपने बच्चों पर ही फोकस करना चाहती हैं। ईशा ने कहा, "यह एक यात्रा है और मैं इसके हर पल का आनंद लेना चाहती हूं। मैं प्रवाह के साथ जा रही हूं। इसलिए, मुझे विश्वास है कि मुंबई लौटने में छह महीने और लगेंगे। मैं अपने डॉक्टर की अनुमति के तुरंत बाद काम करना शुरू करूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed