फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Gaurav dixit sent to NCB custody till 30th august charas and MD were recovered from his home

गौरव दीक्षित: 30 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में रहेंगे अभिनेता, ड्रग्स बरामद होने पर हुई थी गिरफ्तारी

Sat, 28 Aug 2021 02:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 28 Aug 2021 02:10 PM IST
सार

  • 30 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में रहेंगे गौरव दीक्षित
  • घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद एनसीबी ने किया गिरफ्तार
  • अभिनेता एजाज खान की पूछताछ से जुड़े मामले में हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
Gaurav dixit sent to NCB custody till 30th august charas and MD were recovered from his home
गौरव दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित को 30 अगस्त तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि एनसीबी ने गौरव दीक्षित के घर से एमडी और चरस बरामद किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब वो 30 अगस्त तक के लिए एनसीबी की हिरासत में ही रहेंगे। गौरतलब है कि गौरव को अभिनेता एजाज खान से पूछताछ मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारी और पूछताछ हो चुकी है। बॉलीवुड के ए ग्रेड कलाकारों के अलावा टीवी एक्टर्स पर भी एनसीबी का शिकंजा कसा है।

विज्ञापन

 


ड्रग्स के मामले में बीते दिनों टीवी एक्टर और बिग बॉस फेम ऐजाज खान को हिरासत में लिया गया था। एनसीबी ने उनसे ड्रग्स के मामले में पूछताछ की तो उसमें कई और नाम सामने आए। इसके चलते एक के बाद एक कई टीवी एक्टर्स से कड़ी पूछताछ की गई और छापे मारे गए। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स का एंगल सामने आने से एनसीबी हरकत में आ चुकी है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरव दीक्षित एक टीवी कलाकार हैं और फिल्मों में छोटे मोटे रोल निभा चुके हैं। वो 'द मैजिक ऑफ सिनेमा', दाहेक: द रेस्टलैस माइंड और बॉबी: लव और लस्ट जैसी में फिल्मों में काम कर चुके हैं। गौरव ने टीवी सीरियल जैसे सीता-गीता में काम किया है। एनसीबी को छापेमारी के दौरान उनके घर से प्रतिबंधित दवाइयां जैसे एमडी, एमडीएए और कई दूसरे नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed