{"_id":"eecde754-441b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"flashmob-in-the-bigg-boss-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"65वें दिन बिग बॉस के घर आया फ्लैश मॉब का तूफान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
65वें दिन बिग बॉस के घर आया फ्लैश मॉब का तूफान
अनुराधा गोयल
Updated Wed, 12 Dec 2012 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 6' के घर में 65वें दिन लक्जरी बजट टास्क चल रहा था जिसमें सभी घरवालों टास्क जीतने के लिए रातभर खड़े रहना पड़ा था। इसी टास्क में उर्वशी को एक और टास्क मिला था जिसमें उन्हें डेलनाज का बनाया खाना खराब करना था।
विज्ञापन
उर्वशी बिग बॉस के निर्देशानुसार काम करती है जिसकी घर में कलह बढ़ जाती है और राजीव-उर्वशी में भी तू-तू, मैं-मैं हो जाती है। वहीं उर्वशी को टास्क खत्म होता है लेकिन सभी उर्वशी से खफा हो जाते हैं।
विज्ञापन
इधर घर के ग्राउंड एरिया में बहुत सारे लोग घर के कंफेशन रूम, स्टोर रूम और मेन गेट से एक ग्रुप में अचानक आते हैं और डांस करने लगते हैं। सभी घरवालों के सामने गार्डन एरिया में कोलावेरी डी और साउथ इंडियन थीम पर फ्लैश मॉब करते हैं जिससे घरवाले बहुत खुश हो जाते हैं और झूमने लगते हैं।
विज्ञापन
इधर घरवालों को लक्जरी बजट टास्क में घर में बनी सब्जी मंडी से अपने जरूरत का सामान खरीदने की आजादी है और सब्जी खरीदने का टाइम सिर्फ 15 मिनट दिया गया है। आखिरकार ये लक्जरी बजट कार्य खत्म होता है और सभी घरवाले बेहद खुश हैं।
'बिग बॉस 6' के घर में फ्लैश मॉब का तूफान आने से जहां घरवाले चकित थे वहीं उनके बीच आई दूरियां भी सिमटने लगी है और घरवाले धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आते जा रहे हैं। अब देखना होगा आने वाले दिनों में घर के मौसम का क्या हाल होता है।