फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   exclusive interview of TV Actress Amrapali Gupta

'दिन रात खाई बाजरे की रोटी'

Fri, 12 Sep 2014 09:04 AM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
exclusive interview of TV Actress Amrapali Gupta
अपने बारे में आम्रपाली बताती हैं, 'मैं सुबह 6.30 के करीब उठती हूं। शूटिंग के लिए मेरा कॉल टाइम 8.30 का होता है। इसलिए जल्दी तैयार होकर शूट के लिए निकल जाती हूं। शूटिंग खत्म होने के बाद लगभग 10.30 बजे घर पहुंचती हूं। जिस दिन छुट्टी होती है उस दिन आराम से 8.30-9.00 बजे तक उठती हूं।
विज्ञापन


मेरे पति यश और मैं हम दोनों ही खाना बनाने में दिलचस्पी लेते हैं। हम दोनों ही डाइट कॉन्शस हैं, इसलिए सुबह में हम हल्का नाश्ता करते हैं जैसे कि कॉर्न फ्लेक्स, रोस्टेड चिकन, कॉन्टिनेंटल, सैंडविच वगैरह। कुछ वक्त पहले मेरा वजन बढ़ने लगा था, तो मैं दिन-रात बाजरे की रोटी और लौकी खाती थी। दरअसल स्क्रीन पर हम 25 प्रतिशत अधिक नजर आते हैं। इसीलिए फिजीक पर ध्यान देना जरूरी होता है।
विज्ञापन

नहीं मिलती छुट्टियां

exclusive interview of TV Actress Amrapali Gupta
हम दोनों ही एक्टर्स हैं, इसीलिए हमें पर्सनल लाइफ के लिए टाइम न के बराबर मिलता है। साथ में वक्त बिताने के लिए हमें मजबूरन झूठ बोलना पड़ता है, क्योंकि छुट्टियां नहीं मिलती। कुछ वक्त पहले मेरे ससुर जी घर आए थे और उन्होंने घर जल्दी आने के लिए कहा था और मैंने किसी तरह मैनेज किया। तीज वाले दिन व्रत पर होते हुए भी मैं शूट कर रही थी।

प्रोफेशनल लाइफ में काफी व्यस्तता रहती है, लेकिन पर्सनल लाइफ में मैं बहुत खुश हूं। मेरे पति यश सिन्हा फैमिली पर्सन हैं। वह घर की चीजों में शामिल होते हैं, ड्रेस, ज्वैलरी पर अपनी राय देते हैं, पूजा में शामिल होते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। व्रत के बाद जब अगले दिन सुबह चार बजे उठकर पारण किया, तो यश को बहुत अच्छा लगा।

कॉमेडी में आता है मजा

exclusive interview of TV Actress Amrapali Gupta
अगर 'कुबूल है' में अपने किरदार की बात करूं, तो अब यह थोड़ा उबाऊ हो रहा है क्योंकि इसमें हर तरह की वैरिएशन मैं निभा चुकी हूं और अब उसका दोहराव ही है। इसके लिए मैंने अपने क्रिएटिव डायरेक्टर से बात भी की है। दरअसल यह एक फेस है, जिसका आना स्वाभाविक है। ऐसे में बदलाव नए सीरियल के नए किरदार के साथ ही आ सकता है। वैसे मुझे कॉमेडी करना बहुत पसंद है। मैंने शुरुआत कॉमेडी से की थी और मैं सब टीवी के कॉमेडी शोज का हिस्सा बनना चाहती हूं। छोटे पर्दे पर मेरा अब तक का सफर अच्छा रहा है और अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, वह कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है।'

बॉलीवुड में काम करने के सवाल पर आम्रपाली कहती हैं कि अगर उनके टैलेंट को देखते हुए कोई अच्छा रोल उन्हें ऑफर होगा, तो वह जरूर स्वीकार करेंगी। वैसे आम्रपाली के फेवरेट एक्टर शाहरुख खान हैं। वह बताती हैं, 'बचपन से ही शाहरुख पर मेरा क्रश था। मैं घर में शाहरुख के पोस्टर सजाती थी, कॉलेज जाते हुए अक्सर मेरे बैग में शाहरुख की तस्वीरें होती थीं। अगर मुझे शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिले, तो मैं खुशी से पागल ही हो जाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed