फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Elvish Yadav Troll By Krushna Abhishek In Laughter Chef 2

Elvish Yadav: ‘लाफ्टर शेफ 2’ में कृष्णा अभिषेक ने एल्विश को किया ट्रोल, पुलिस केस क्यों याद दिला दिया

Thu, 03 Jul 2025 05:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 03 Jul 2025 05:49 PM IST
सार

एल्विश यादव इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ 2’ रियालिटी शो में नजर आ रहे हैं। इस शो में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी हैं। एक वायरल वीडियो में कृष्णा, एल्विश को ट्रोल करते नजर आए। 

विज्ञापन
Elvish Yadav Troll By Krushna Abhishek In Laughter Chef 2
एल्विश यादव और कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

एल्विश यादव का कंट्रोवर्सी से पुराना नाता है। इस इंफ्लुएंसर पर एक पुलिस केस भी हो चुका है। इसी केस की याद एल्विश यादव को कृष्णा अभिषेक याद दिलाते दिखे। साथ ही इस दिक्कत से एल्विश बाहर कैसे आ सकते हैं? इस बात का समाधान पाने की कोशिश करते हुए कृष्णा नजर आए।  

विज्ञापन


कृष्णा ने पूछा एल्विश से जुड़ा सवाल 
हाल ही कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो ‘लाफ्टर शेफ 2’ का साझा किया गया है। इसमें कृष्णा अभिषेक एल्विश की चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। इस स्पेशल एपिसोड में कई सारी पंडित आए हैं, इनके लिए शो के कंटेस्टेंट्स को खाना बनाना है। इसी बीच एल्विश के केस के बारे में कृष्णा, एक पंडित जी से पूछते हैं, ‘हमारा लड़का काफी परेशान है, इसका केस कब क्लीयर होगा।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav: सुदेश लहरी ने उड़ाया एल्विश यादव का मजाक, पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक को लेकर भी बहुत कुछ कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


एल्विश को मिला उपाय 
आगे वीडियो में पंडित जी कहते हैं, ‘जब इनके घर में पत्नी आएगी तो सारी दिक्कतें दूर होंगी।’ इस पर कृष्णा और एल्विश हंसने लगते हैं। आगे एल्विश को कृष्णा कहते हैं, ‘तू अगर जेल जाएगा तो हम खाना लेकर आएंगे।’ लाफ्टर शेफ में सभी कंटेस्टेंट्स कुकिंग करते हैं, साथ ही खूब सारी कॉमेडी भी इस शो में होती है। 

ये खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav: ‘मनारा के साथ मेरा चक्कर चल रहा है…’, यूट्यूबर एल्विश ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा

एल्विश यादव का केस क्या है? 
बताते चलें कि एल्विश यादव पर कोबरा सांप के जहर की खरीद-फिरोख्त का मामला दर्ज हुआ था। कोबरा के जहर के इस्तेमाल पर देश में बैन है, ऐसा करना एक अपराध है। इस मामले में एल्विश को कुछ दिन जेल में भी रहना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed