फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   ekta is ready to make some change in serial jodhaa-akbar

अब नए नाम के साथ आएगा जोधा-अकबर

Fri, 16 Aug 2013 12:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 16 Aug 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
ekta is ready to make some change in serial jodhaa-akbar

जीटीवी पर प्रसारित हो रहा धारावाहिक जोधा-अकबर अब जोधा-अकबर नहीं कहलाएगा।

विज्ञापन
सीरियल की निर्माता एकता कपूर को राजपूत समुदाय के विरोध के आगे झुकना पड़ा है। वह सीरियल में कई बड़े बदलाव करने को राजी हो गई हैं।

धारावाहिक 'जोधा-अकबर' को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के विरोध के आगे आखिरकार सोप ओपेरा क्वीन एकता कपूर को झुकना ही पड़ा। एकता सीरियल तो बंद नहीं करेंगी लेकिन वह धारावाहिक में शामिल किरदार और धारावाहिक का नाम जरूर बदल देंगी।

एकता कपूर के इस पौराणिक धारावाहिक का प्रसारण जीटीवी पर किया जा रहा है। सीरियल शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया था। राजपूत करणी सेना धारावाहिक को बंद कराने के लिए अड़ी थी। विरोध के चलते कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किए गए।
विज्ञापन


दरअसल राजपूत समाज ने धारावाहिक की प्रासंगगिता और इतिहास में छेड़छाड़ को लेकर इस सीरियल को आड़े हाथों लिया था। पहले तो एकता नहीं मानी लेकिन अब वह धारावाहिक के नाम और किरदारों के नाम में बदलाव कर इस धारावाहिक को ऑन एयर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे आशुतोष गौरवीकर की फिल्म 'जोधा-अकबर' को लेकर भी काफी हो-हल्ला मचा था। लेकिन फिल्म रिलीज हुई और हिट भी रही। लेकिन एकता की किस्मत आशुतोष जैसी नहीं है और उनको धारावाहिक का नाम ही बदलना पड़ रहा है।


एकता ने सार्वजनिक रूप से धारावाहिक में बदलाव के साथ-साथ समुदाय विशेष से भी माफी मांग ली है। उनका कहना है कि अगर उन्होंने किसी की भावनाओं को हर्ट किया है तो उसके लिए वह माफी मांगती हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed