{"_id":"a0bd1d9c-ac4d-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ek-thi-daayan-scared-nayika-kritika-kamra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब टीवी की 'नायिका' डर गई फिल्मी 'डायन' से","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जब टीवी की 'नायिका' डर गई फिल्मी 'डायन' से
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Apr 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने हाल ही में बताया कि वे एकता कपूर की फिल्म 'एक थी डायन' को देखकर बेहद डर गई।
विज्ञापन
कृतिका ने हाल ही में बताया कि, 'मैं फिल्म देखकर बहुत डर गई। यहां तक कि फिल्म के फर्स्ट हाफ में ही मुझे बहुत डर लगने लगा था'।
इतना ही नहीं, कृतिका ने ये भी कहा कि जब मैं इंटरवल में बाहर आई तो पूरी तरह से डरी हुई थी।
इंडिया फॉरम वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार, कृतिका का ये भी कहना था कि, कोंकणा सेन जब डायन अवतार में नहीं होंगी उन्हें देखकर तब भी बेहद डर लगेगा। सचमुच कोंकणा बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं।
गौरतलब है कि कृतिका कामरा लाइफ ओके पर 16 एपीसोड में प्रसारित 'एक थी नायिका' में अभिनय कर रही है। 'एक थी नायिका' शो को 'एक थी डायन' के प्रचार के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले कृतिका कामरा सोनी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'कुछ तो लोग कहेंगे में मुख्य भूमिका निभा चुकी है।