{"_id":"a30fa97bd3774d1b612378cffcffd019","slug":"dolly-bindra-want-to-see-devil-salman-khan-in-big-boss7-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान का धमाका देखने को बेचैन डॉली बिंद्रा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान का धमाका देखने को बेचैन डॉली बिंद्रा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 25 Aug 2013 07:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 7' 15 सितंबर से शुरू हो जाएगा। जिसमें सलमान खान दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। सल्लू के इस रूप को देखने के लिए आम दर्शकों के साथ 'बिग बॉस' के पूर्व प्रतियोगी भी बेचैन हैं।
विज्ञापन
अब 'डॉली बिंद्रा' को ही ले लीजिए। जब ये 'बिग बॉस' के पूर्व सीजन में आई थीं तो भूचाल ही ले आई थीं। इनकी गालियों ने प्रतियोगियों की नाक में दम कर दिया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि डॉली को इस सीजन में कंट्रोवर्सी क्रिएट करने के लिए एप्रोच किया गया है। लेकिन डॉली तो सलमान को जल्द से जल्द देखना चाह रही हैं। गौरतलब है कि जब डॉली की गालियां बरसीं थी तब सलमान का केवल एक ही रूप उन्होंने देखा था।
विज्ञापन
अब वह देखना चाह रहीं हैं कि डेविल बने सलमान विवाद खड़ा करने वाले सदस्यों के साथ कैसे पेश आते हैं। अगर ये खबर पक्की है कि डॉली इस सीजन का हिस्सा हैं तो फिर उनको तो ऐविल और डेविन बने सलमान के व्यवहार को लेकर उत्सुकता होगी ही।