{"_id":"4bf482244592c384d1ada79736fcd6dd","slug":"dolly-bindra-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह डॉली बिंद्रा पर तानी गई बंदूक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सरेराह डॉली बिंद्रा पर तानी गई बंदूक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से चर्चा में आई टेलीविजन अभिनेत्री डॉली बिंद्रा को एक 51 वर्षीय व्यक्ति ने सरेराह धमकाया। टीवी एक्ट्रेस को धमकाने के आरोप में उक्त व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
घटना गुड़गांव लिंक रोड की है। डॉली अपनी गाड़ी ड्राइव कर रहीं थीं। एक इनोवा गाड़ी उनके पीछे आ रही थी। गाड़ी के चालक ने डॉली की कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। लेकिन डॉली ने इसे इग्नोर कर दिया।
विज्ञापन
चालक के हार्न बजाने के बाद भी इनोवा डॉली को ओवरटेक नहीं कर सकी। जिससे चालक खिसिया गया। थोड़ी दूर जाने पर चालक जब डॉली की कार से आगे निकला तो उसने गुड़गांव बस डिपो के पास अपनी गाड़ी को डॉली की गाड़ी के सामने अड़ा दिया।
विज्ञापन
इसी बीच गाड़ी में सवार विजय रॉय दीवान गाड़ी से बाहर निकले और डॉली के साथ बहस की और इसी बीच अपनी बंदूक निकालकर डॉली पर तान दी और उसे धमकाया।
बाद में डॉली ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में गाड़ी का नंबर बताते हुए अपनी शिकायत दर्ज की। बाद में पुलिस ने ड्राइवर हुसैन सहित विजय को पकड़ लिया। बाद में पता चला कि इस व्यक्ति ने इसी दिन एक गार्ड को भी धमकाया था।