{"_id":"55bb603d278b3add440eb6b3bb76b069","slug":"dolly-bindra-and-imam-will-be-part-of-big-boss-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 'बिग बॉस' प्रतियोगियों को पड़ेंगी गालियां","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस बार 'बिग बॉस' प्रतियोगियों को पड़ेंगी गालियां
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। इस शो की जितने भी सीजन आए इससे जुड़ी कंट्रोवर्सी लगातार आगे बढ़ती गई। कई नाम ऐसे रहे जिन्होंने कंट्रोवर्सी में झंडे गाड़े और शो की लोकप्रियता का बड़ा कारण बने।
विज्ञापन
ऐसे ही कंट्रोवर्सी खड़े करने वाले दो पूर्व प्रतियोगियों को 'बिग बॉस7' में वापस लाया जाएगा। पिछले सीजन में जबर्दस्त पब्लिसिटी हासिल करने वाले ईमाम और डॉली बिंद्रा को सीजन7 का हिस्सा बनाने की खबरें हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डॉली बिंद्रा की बिंदास गालियां और झगड़े और ईमाम की एक अलग ही अदा ने बिग बॉस की गिरती टीआरपी को न सिर्फ बढ़ाया बल्कि शो की लोकप्रियता का ग्राफ ऊपर बढ़ाया। ऐसा तब हुआ जब शो के कुछ सीजन लोगों के लिए उबाऊ होने लगे थे।
विज्ञापन
अब इन प्रतियोगियों को शो में चार-चांद लगाने के लिए बिग बॉस ने इनको वापस शो में लाने का विचार बना लिया है। सूत्रों के मुताबित डॉली और ईमाम को शो में किस फॉरमेट में लाया जाएगा यह नहीं कहा जा सकता
वैसे यह तय है कि डॉली के होने से नए प्रतियोगियों को गालियां तो सुननी ही पड़ेंगी। और ईमाम जब भी आएंगे खलबली मचाएंगे।