दीपिका इसलिए नहीं गईं बिग बॉस के घर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण की फिल्म राम-लीला रिलीज होने वाली है। वे इस फिल्म के प्रमोशन के लिए छोटे परदे के हर शो में जा रही हैं, लेकिन बिग बॉस के घर जाने के लिए वे वक्त नहीं निकाल पाईं।
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में आखिरकार फिल्म के हीरो रणवीर सिंह को अकेले ही जाना पड़ा। इस स्थिति में हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर दीपिका ने बिग बॉस के घर जाने से कन्नी क्यों काट ली?
मामला फिल्म किक से जोड़ा जा रहा है। सूत्रों की मानें, तो दीपिका किक में काम करने के लिए उतावली थीं। उनकी काफी समय से इच्छा है कि वे सलमान के साथ किसी फिल्म में काम करें।
लेकिन सलमान ने उन्हें कोई भाव नहीं दिया। जानकारों की मानें, तो सल्लू ने ऐसा काफी सोच समझकर किया। असल में दीपिका शाहरुख के बहुत करीब हैं।
सलमान ऐसे किसी व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा नहीं करते हैं, जो शाहरुख का नजदीकी हो। हालांकि दीपिका ने सल्लू को कई बार कहा कि भले ही उन्होंने शाहरुख के साथ फिल्में की हैं, लेकिन वे बहुत प्रोफेशनल हैं।
लेकिन सलमान ने दीपिका पर भरोसा करना ठीक नहीं समझा। यही बात उन्हें हर्ट कर गई और उन्होंने भी सलमान के नजदीक न जाने की ठान ली है।