{"_id":"7767577657f6f74c5ffeae5a4c43b18e","slug":"deepika-singh-asked-to-gain-weight-for-tv-show-hindi-news-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेगनेंट होने के लिए दीपिका को बढ़ाना होगा वजन! ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
प्रेगनेंट होने के लिए दीपिका को बढ़ाना होगा वजन!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम तौर पर ऐक्टरों द्वारा रोल में फिट होने के लिए वजन कम करने की खबरें आती हैं, मगर यह मामला विपरीत है। धारावाहिक दीया और बाती में संध्या राठी का रोल निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका सिंह से निर्माता-निर्देशकों ने अपना वजन बढ़ाने को कहा है। कारण यह कि धारावाहिक में उन्हें अब गर्भवती दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
स्टार प्लस के इस धारावाहिक में आइपीएस संध्या राठी की भूमिका निभा रहीं दीपिका के अनुसार, ‘मुझे प्रेग्नेंसी की सीक्वेंस के लिए कुछ वजनी दिखना होगा, अतः अब मैं खाने पर खूब ध्यान दे रही हूं ताकि अपने किरदार से न्याय कर सकूं।
विज्ञापन
मुझे जुड़वां बच्चों के साथ गर्भवती दिखाया गया है।’ वैसे वह बताती हैं कि अब उन्हें कहानी में लीप (छलांग) का इंतजार है क्योंकि इसके बाद कुछ दिलचस्प घटनाएं होने वाली हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इस सीरियल की कहानी अब छह बरस की छलांग लगाने को तैयार है। जिसमें दीपिका को जुड़वां बच्चों की मां होंगी और सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस बन जाएंगी।