फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   dayaben of tarak mehta getting married

'दया' करने जा रही हैं शादी, क्या होगा 'जेठालाल' का?

Fri, 03 Jul 2015 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 03 Jul 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
dayaben of tarak mehta getting married

सब टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दया भाभी' जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। लेकिन यह शादी सीरियल में नहीं उनकी असल जिंदगी में गोही। उनका असली नाम दिशा वाकाणी है। वो मुंबई में रहने वाले गुजराती बिजनेसमैन मयूर के साथ अरेंज मैरिज कर रही हैं।

विज्ञापन


सीरियल में उनका किरदार दर्शकों के दिलो-दिमाग पर इस तरह घर कर गया है कि लोग उन्हें उनके असली नाम से ना बुलाकर दया के नाम से बुलाते हैं। किरदार के चलते उन्हें ज्यादातर लोग गरबा क्वीन के नाम से भी जानते हैं। छोटे परदे पर दया भाभी के संस्कार, डांस और जेठालाल के साथ उनकी मस्ती सभी ने खूब देखी।

विज्ञापन

प्रोड्यूसर ने खोला राज

dayaben of tarak mehta getting married

शादी की खबर तब सामने आई जब एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इसकी बात की। उन्होंने कहा, "मैं ज्यादा तो नहीं जानता, लेकिन वे शादी करना चाहती हैं।''  दिशा साल 2008 से लगातार 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' में काम कर रही हैं।

इस सीरियल की वजह से उन्हें लोगों से ढेर सारा प्यार और एक बड़ी पहचान मिली। दिशा वाकाणी टीवी सीरियल्स के अलावा बॉलीवुड की फिल्मों 'कमसिन: द अनटच्ड', 'फूल और आग', 'देवदास', 'मंगल पांडे: द राइजिंग', 'सी कंपनी', 'जोधा अकबर' में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed