‘द ट्रेटर्स 2’ में दिलीप ताहिल फिर क्यों हुए शामिल? करण जौहर ने बाकी प्रतियोगी को किया सचेत, देखें वीडियो
Dalip Tahil Again Joins Show The Traitors 2: रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस शो में एक बार फिर से अभिनेता दिलीप ताहिल की एंट्री हुई है। शो में फिर से उनका आना क्या बाकी प्रतियोगियों के लिए खतरे की घंटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में कई चर्चित कलाकार बतौर प्रतियोगी शामिल हुए हैं। इस शो में कोई एक व्यक्ति ट्रेटर यानी धोखेबाज चुना जाता है, उसे बाकी प्रतियोगियों को पहचान कर शो से बाहर करना होता है। अब तक कई प्रतियोगी शो से बाहर हो चुके हैं। लेकिन एक बार शो से बाहर होकर अभिनेता दिलीप ताहिल की दोबारा एंट्री शो में हुई है। उनके शो में आते ही होस्ट करण जौहर ने बाकी प्रतियोगी को एक बड़ा टास्क दिया है।
क्या दिलीप की असलियत पहचान पाएंगे बाकी प्रतियोगी?
शो के होस्ट करण जौहर एक प्रोमो वीडियो में कहते हैं, ‘दिलीप ट्रेटर हैं या इनोसेंट? यह आप लोगों को पहचानना है।’ यह टास्क सुनकर सभी प्रतियोगी चौंक जाते हैं। क्या सभी प्रतियाेगी इस बात का पता लगा पाएंगे या नहीं। यह आगे आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।
कौन हुआ शो से बाहर?
हाल ही में शो ‘द ट्रेटर्स 2’ से मुनव्वर फारूकी, करण सिंह मैजिक और आदित्य कुलश्रेष्ठ बाहर हुए हैं। शो से दिलीप ताहिल भी बाहर हुए थे लेकिन अब उनकी वापसी हो चुकी है। जबकि अभी शो में अभिषेक मल्हान, अंश चोपड़ा, इक्का सिंह, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती के अलावा कई सेलेब्स बचे हुए हैं।
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं दिलीप?
दिलीप ताहिल पिछले साल धनुष की दक्षिण भारतीय फिल्म ‘कुबेरा’ में नजर आए थे। वहीं वह साउथ की ही फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु: पार्ट 1’ में भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा एक वेब सीरीज ‘मेड इन हैवन’ में भी उन्होंने अभिनय किया था। अब वह रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का हिस्सा बने हैं।