फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   courtroom show host by anchor vikas kumar

टीवी पर पहली बार खुलेगा 'कोर्टरूम', सच्ची घटनाओं पर होगी बहस

Mon, 04 Feb 2019 12:57 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 04 Feb 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
courtroom show host by anchor vikas kumar
vikas kumar - फोटो : file photo

गालियों और सेक्स से लबरेज क्राइम सीरीज, व्हाट्सऐप चुटकुलों को मिलाकर बनते कॉमेडी सीरियल, गाने और नाचने के वही रियलिटी शोज। हिंदी मनोरंजन उद्योग इन दिनों नएपन की कमी से जूझ रहा है। अच्छे कंटेंट की किल्लत के इस दौर में एक नई टीवी सीरीज कोर्टरूम अगले हफ्ते से कुछ नया करने का संकेत दे रही है।

विज्ञापन

  
कोर्टरूम टीवी का पहला ऐसा अनोखा सीरियल होगा जिसमें अदालत के अंदर की कार्यवाही, गवाह, सबूत और सजा की सच्चाई दिखाई जाएगी। कार्यक्रम को बनाने का आधार यह धारणा है कि पुलिस आरोपी को हथकड़ी पहनाकर फैसला सुना देती है और मीडिया जल्दबाजी में। पब्लिक भी वही सच मानती है जो पुलिस और प्रेस द्वारा बताया जाता है। लेकिन अदालत में कही-सुनी बातों या आधे-अधूरे सच को नहीं माना जाता। 
विज्ञापन


इस सीरियल में देश के उन मशहूर आपराधिक मामलों की अदालत की कार्यवाही सच्चाई के साथ दिखाई जाएगी जिसके बारे में लोगों को कभी पता ही नहीं था। सच्ची घटनाओं का नाटकीय रूपांतरण कर कोर्टरूम के अंदर छिड़ी बहस को भी सीरियल के माध्यम से पेश किया गया है। शो की एंकरिंग विकास कुमार ने की है। वह हिंदी सिनेमा के मशहूर डॉयलॉग कोच भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed