{"_id":"5a0bc9ea4f1c1b79548bd4f9","slug":"commonwealth-games-champion-babita-makes-her-tv-debut-with-badho-bahu","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता फोगट के बाद अब बबिता फोगट करेंगी टीवी डेब्यू, इस शो में होगी एंट्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
गीता फोगट के बाद अब बबिता फोगट करेंगी टीवी डेब्यू, इस शो में होगी एंट्री
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
गीता फोगट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' से भारतीय रेसलर गीता फोगट ने अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्हें ड्रामा कंपनी और 'द कपिल शर्मा शो' में भी देखा गया है। अब उनकी बहन बबिता फोगट भी अपना टीवी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। तीन बार कॉमनवेल्थ गेम की चैंपियन रहीं बबिता टीवी शो 'बढ़ो बहू' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
इस शो में रिताशा राठौर, प्रिंस नरुला और पंकज धीर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। शो में भी बबिता एक रेसलर चैंपियन के रोल में दिखेंगी। शो में रिताशा राठौर और बबिता के बीच एक रेसलिंग मैच होगा। शो की शूटिंग हरियाणा में ही होगी।
विज्ञापन
पढ़ें- रिपोर्टर ने विद्या के मोटापे पर पूछा आपत्तिजनक सवाल, बोलीं- 'अपनी सोच बदलोगे तो मेहरबानी होगी'
विज्ञापन
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बबिता ने कहा, 'बढ़ो बहू में काम करने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं। मुझे ये देखकर अच्छा लगा कि एक ससुर अपनी बहूं के टैलेंट को सामने लाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि महिलाएं, पुरुषों से कम नहीं होतीं।' मेकर्स शो में गीता और बबिता दोनों को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन गीता फिलहाल शो में आने के लिए मौजूद नहीं हैं।