सीरियल चिड़ियाघर के मेंढक प्रसाद का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे परदे के सीरियल चिड़ियाघर के सबसे छोटे कलाकार मनीष विश्वकर्मा का बीते दिन एक बहुत भयंकर एक्सीडेंट हो गया। सीरियल में मेंढक प्रसाद का किरदार निभाने वाले मनीष बाइक पर सावर शूटिंग के लिए जा रहे थे जब पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हालांकि मनीष हेल्मेट पहने हुए थे लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि उन्हें काफी चोट आई। फिल्म सिटी के आरे कलोनी के पास हुए इस हादसे के बारे में पता चलने पर पुलिस वालों और स्थानीय लोगों ने मनीष को अस्पताल पहुंचाया। जांच में पता चला है कि एक्सीडेंट के कारण मनीष के दिमाग में खून जम गया है और अभी उनकी हालत बहुत गंभीर है।
साथी कलाकार अस्पताल पहुंचे
सुबह शूटिंग के लिए समय से सेट पर न पहुंचने पर मनीष के साथियों ने उन्हें कॉल किया तो डॉक्टर ने फोन उठाया और मामले की जानकारी दी। खबर सुन कर सीरियल की पूरी कास्ट और क्रू सदमे में थी। पूरी कास्ट मानीष को देखने और उसक साथ रहने अस्पताल पहुंची।
मनीष की साथी कलाकार अदिति सजमान यानी सीरियल की कोयल और शफाक नाज यानी मयूरी ने इस घटना की पुष्टि की है। हाल ही में छोटे परदे के कलाकार संजीत बेदी की मौत ने सभी को झटका दिया है, ऐसे में मनीष को सभी की शुभकामनाएं हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और शूटिंग पर वापस आकर दर्शकों को मेंढक प्रसाद के किरदार से हंसाते रहें।