Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में सजेगी कव्वाली की महफिल, गाते-गाते शेखर सुमन ने खोली घरवालों की पोल
बिग बॉस 16 में पूरे हफ्ते जमकर झगड़े होते दिखाई देते हैं लेकिन रविवार को शेखर सुमन के आते ही हंसी के ठहाके गूंजते दिखाई देते है। इस रविवार का बिग बॉस का माहौल संगीतमय होने वाला है। आप भी देखिए लेटेस्ट प्रोमो...
विस्तार
बिग बॉस के पूरे हफ्ते में हर दिन प्रतिभागियों के बीच कोई न कोई फसाद होता नजर आता है। बिग बॉस 16 में तो कभी कोई किसी को गाली दे रहा है तो हाथापाई तक नौबत पहुंच जाती है। इसके बाद जहां शुक्रवार और शनिवार को सलमान खान घरवालों के साथ मस्ती करने के साथ उनकी गलतियों पर जमकर क्लास भी लगाते हैं। वहीं हर रविवार को शेखर सुमन के आते ही बिग बॉस के घर का माहौल भी खूब हल्का हो जाता है, लेकिन इस बार बिग बॉस के घर का मौसम संगीत से सुहाना होने वाला है। दरअसल इस बार शेखर सुमन सभी प्रतिभागियों को कव्वाली सुनाते नजर आएंगे।
शेखर सुमन ने कव्वाली से घर का माहौल किया संगीतमय
बिग बॉस के शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें शेखर सुमन कव्वाली की महफिल सजाए हुए नजर आ रहे हैं। उनकी कव्वाली भी बेहद खास है, गाते-गाते मजेदार अंदाज में शेखर सुमन ने सभी घर वालों की पोल भी खोल दी। जिस पर सभी जमकर ठहाके लगाते और हंसते नजर आए। वहीं अर्चना गौतम खुशी सा डांस करने लगीं।
Kajol-Ajay: इस खास डिश से काजोल को इंप्रेस करते हैं अजय देवगन, किचन का दरवाजा बंद कर रेसिपी भी नहीं करते शेयर
शालीन के चिकन से शुरू हुआ गाना
इस लेटेस्ट प्रोमो के वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि शेखर सुमन सबसे पहले शालीन के चिकन से शुरू करते हैं और फिर वह कहते हैं बिग बॉस के घर में सब नेक हैं लेकिन अंदर से सब फेंक हैं। झगड़े में ये लोग सीधे गाली पर आते हैं...कचरा है कचरा। इस दौरान उन्होंने अर्चना से लेकर टीना तक की पोल खल दी।
आप भी देखिए ये मजेदार प्रोमो...