Bigg Boss 16: 'कैसी चल रही है शादी?' सलमान खान ने रुबीना दिलैक से क्यों पूछा मैरिड लाइफ पर ये सवाल
सलमान खान ने रुबीना दिलैक से खास बात की और उनके वैवाहिक जीवन के बारे में भी सवाल किया। इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।
विस्तार
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' का जल्द ही फिनाले होने वाला है। इसको लेकर 'बिग बॉस 16' के होस्ट सलमान खान ने वीकएंड का वार पर 'झलक दिखला जा 10' के सभी फाइनलिस्ट से वीडियो कॉल के जरिए बात की और उन्हें बधाई दी। इस दौरान सलमान खान ने रुबीना दिलैक से खास बात की और उनके वैवाहिक जीवन के बारे में भी सवाल किया। इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।
रुबीना का सलमान को जवाब
वीडियो कॉल पर सलमान खान ने सभी प्रतिभागियों को फिनाले में पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दीं। सलमान खान ने रुबीना से कहा, 'रुबीना दिलैक हमारी 'बिग बॉस' की विनर रह चुकी हैं। आपकी शादी कैसे चल रही है?' इस पर रुबीना दिलैक ने उत्साहित होकर अपने हाथों से इशारा करते हुए जवाब दिया। रुबीना ने सलमान खान को बताया कि उनकी शादी बहुत अच्छी चल रही है।
यह भी पढ़ें: Arjun Rampal: पत्नी को तलाक, अफ्रीकन मॉडल से प्यार, बिना शादी किए बने पापा... पढ़िए अर्जुन के मशहूर किस्से
सलमान खान ने क्यों किया यह सवाल?
दरअसल, रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ 'बिग बॉस 14' में नजर आई थीं। इस सीजन में वह विजेता भी बनी थीं। इस शो में रुबीना ने खुलासा किया था कि वह शो में आने से पहले अभिनव से अपना रिश्ता खत्म करने के बारे में सोच रही थीं। जब उन्हें 'बिग बॉस' का ऑफर मिला, तब उन्होंने अपनी शादी को एक और मौका दिया। बिग बॉस में आने के कारण उनकी शादी टूटने से बच गई।'
यह भी पढ़ें: Bhushan-Divya: एकतरफा प्यार में पागल भूषण को दिव्या ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें कैसे शादी के बंधन में बंधे