{"_id":"6ac88c00d4c0f10cea0ef933","slug":"bigg-boss-20-controversy-aman-gandhis-increasing-population-remark-to-qazi-touqeer-sparks-row-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20 विवाद: क्या अमन ने काजी को लेकर दिया विवादित बयान? यूजर्स की बंटी राय; अभिनेता की टीम ने दी सफाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 20 विवाद: क्या अमन ने काजी को लेकर दिया विवादित बयान? यूजर्स की बंटी राय; अभिनेता की टीम ने दी सफाई
Fri, 09 Oct 2026 12:15 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:15 PM IST
सार
Bigg Boss 20 Controversy: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' काफी चर्चा में है। इसमें आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो चर्चा में आ जाता है। ताजा मामला काजी तौकीर से जुड़ा है। इस पर सोशल मीडिया पर बहस हो रही है।
विज्ञापन
बिग बॉस 20
- फोटो : एक्स
विस्तार
'बिग बॉस 20' के प्रतिभागी अमन गांधी की ओर से साथी प्रतिभागी काजी तौकीर पर की गई 'आबादी बढ़ा रहे हो' वाली टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कुछ दर्शकों ने अभिनेता पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, अमन की टीम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी बातों को गलत तरह से पेश जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या अमन ने दिया विवादित बयान?
यह विवाद रियलिटी शो में घर के अंदर एक टास्क के दौरान हुआ। स्काउट और यंग समेत कई कंटेस्टेंट्स ने काजी से इस बात पर सवाल-जवाब किए कि उन्होंने अपने 'लॉलीपॉप जोक' के लिए कनिका मान से माफी नहीं मांगी थी। बहस के दौरान स्काउट ने काजी पर थूकने का आरोप लगाया। बहस और बढ़ गई और काजी की यंग और अमन से भी बहस हो गई। काजी से बात करते हुए अमन ने आबादी बढ़ने को लेकर एक टिप्पणी की, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

क्या है विवादित बयान?
अमन ने कहा, 'मुंह से धुआं निकालकर लोगों को प्रेग्नेंट कर रहे हो। हमारे देश की आबादी बढ़ा रहे हो। अपने जैसी आबादी मत कर देना।'

बयान पर यूजर्स की बंटी राय
इस बातचीत का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने इस टिप्पणी को मुस्लिम आबादी बढ़ने से जुड़ी रूढ़िवादी सोच का संदर्भ माना है। उनका आरोप है कि इसमें धार्मिक भावना छिपी थी। वहीं, दूसरों का तर्क है कि यह टिप्पणी गेमप्ले और चल रही बहस के संदर्भ में की गई थी।

- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने सलमान से की ये मांग
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस टिप्पणी के लिए अमन की आलोचना की और कुछ ने शो के होस्ट सलमान खान से इस मुद्दे पर बात करने की मांग की। एक दर्शक ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी सांप्रदायिक थी, जबकि दूसरे ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर देखे जाने वाले टीवी शो पर यह असंवेदनशील और अनुचित थी। हालांकि, हर कोई इस बात से सहमत नहीं था। कुछ दर्शकों ने अमन का बचाव करते हुए तर्क दिया कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

View this post on Instagram
अमन की टीम ने दिया बयान
अमन गांधी की टीम ने विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। टीम के अनुसार, अमन की टिप्पणी काजी के खेल के दौरान उनके व्यवहार और रणनीति के बारे में थी, खासकर जिस तरह से उन्होंने शो के शुरुआती हफ्तों में दूसरे कंटेस्टेंट के सामने खुद को पेश किया था। बयान में कहा गया कि अमन सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और उन पर लगे आरोपों को उनकी बातों को सांप्रदायिक रंग देने की गलत कोशिश बताया। साथ ही, दर्शकों से अपील की गई कि वे वायरल क्लिप से कोई नतीजा निकालने के बजाय बातचीत के संदर्भ पर ध्यान दें।

Aman was just standing there and didn’t even say anything, but #QaziTouqeer unnecessarily targeted him and dragged him into the argument with #ScoutOP Loved how perfectly Aman gave it back to Qazi 🔥 “Mere muh to lag bhi nahi sakte aap, jo 14 din aapne drame kare hain na ab fatt rahi hai aapki” 🔥 #AmanGandhi : #BiggBoss20
— Aman Gandhi Fanclub🥇 (@AmanGandhiFC) October 7, 2026