फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 19 Update Shehbaz Badesha And Abhishek Bajaj Fight

Bigg Boss 19: ‘चार लोग लगते हैं…’ अभिषेक बजाज ने शहबाज को किया बॉडी शेम, यूजर्स ने किया ट्रोल

Tue, 07 Oct 2025 12:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Oct 2025 12:11 PM IST
सार

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में झगड़ों के अलावा दर्शकों को कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। हाल ही में शो के दो प्रतियोगी अभिषेक बजाज और शहबाज के बीच जमकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान अभिषेक, शहबाज को उल्टी-सीधी बातें बाेलते नजर आए। सोशल मीडिया यूजर्स ने शहबाज को इस मामले में सपोर्ट किया है।  

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Update Shehbaz Badesha And Abhishek Bajaj Fight
बिग बॉस 19 में झगड़ा करते हुए शहबाज और अभिषेक बजाज - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

शो ‘बिग बॉस 19’ में एक्ट्रेस शहनाज गिल का भाई शहबाज भी बतौर प्रतियोगी शामिल हैं। वह शो में अपनी फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मस्ती-मजाक करने वाले शहबाज और एक दूसरे प्रतियोगी अभिषेक बजाज के बीच जमकर झगड़ा हुआ। आखिर किस वजह से दोनों के बीच बहस शुरू हुई? जानिए। इस बहस को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स शहबाज को सपोर्ट करते भी दिखाई दिए। 

विज्ञापन

फरहाना और नीलम से शुरू हुआ विवाद
शो ‘बिग बॉस 19’ के हालिया रिलीज प्रोमो में फरहाना ने नीलम से कहा कि अगर वह खाना नहीं बनाएंगी तो उन्हें सजा मिलेगी। इस बात पर शहबाज ने नीलम को सपोर्ट कर दिया। यह बात अभिषेक को चुभ गई। उसने शहबाज से इसी बात काे लेकर झगड़ा ना करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


अभिषेक ने शहबाज को बाॅडी शेम किया 
झगड़े में अभिषेक ने शहबाज के वजन पर तंज कसा। अभिषेक बोला, ‘तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो, तुम्हें चार लोग लगते हैं।’ शहबाज ने भी अभिषेक को भी काफी भला-बुरा कहा। बाकी प्रतियोगियों के दखल के बाद शहबाज और अभिषेक की लड़ाई खत्म हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

यूजर्स ने किया ट्रोल 
यूजर्स ने शहबाज और अभिषेक के झगड़े पर रिएक्शन दिया है। यूजर्स शहबाज का साथ देते दिखे। कई एक यूजर लिखता है, ‘शहबाज गेम को अच्छे से खेल रहा है, वह चीजों को लेकर स्टैंड लेता है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘शहबाज से पिट जाएगा ये।’  एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शहबाज ने बिल्कुल सही स्टैंड लिया है।’


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed