Bigg Boss 19: दो प्रतिभागी हुए घर से बाहर, अशनूर कौर का रो-रोकर बुरा हाल; तान्या भी नहीं रोक पाईं आंसू
Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में यूं तो आमतौर पर झगड़े और तीखी बहस ही ज्यादातर देखने को मिलता है। मगर, रविवार को वीकएंड का वार एपिसोड काफी इमोशनल रहा। शो से एक नहीं, दो प्रतिभागी बेघर हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो 'बिग बॉस 19' में हाई वॉल्टेज ड्रामा चल रहा है। कुछ प्रतिभागी शानदार तरीके से दोस्ती निभा रहे हैं, तो कुछ के बीच लड़ाई-झगड़े नहीं थम रहे। इस बीच रविवार को 'वीकएंड का वार' एपिसोड में दो प्रतिभागी एविक्ट हो गए। इसके बाद कई अन्य प्रतिभागी इमोशनल होते नजर आए। वहीं, अशनूर बुरी तरह टूट गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
अभिषेक बजाज के बेघर होने पर नहीं थमे अशनूर के आंसू
रविवार को शो से नीलम गिरी और अभिषेक बजाज को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया। वीकएंड का वार एपिसोड में इन दोनों को घर से बाहर जाना पड़ा, जिससे अन्य प्रतिभागी इमोशनल होते दिखे। शो में अभिषेक बजाज की अशनूर कौर के साथ काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली। अभिषेक के शो से बाहर होने पर अशनूर फूट-फूटकर रोईं। अभिषेक उन्हें हिम्मत देते और चुप कराते दिखे।
नीलम से गले मिलकर रोईं तान्या
अभिषेक के अलावा इस बार शो से नीलम गिरी को भी एविक्ट किया। वीकएंड का वार एपिसोड में डबल एविक्शन के दौरान अभिषेक के अलावा नीलम गिरी भी बेघर हुईं। शो में नीलम की दोस्ती तान्या मित्तल के साथ देखने को मिली। नीलम की विदाई पर तान्या उनके गले लगकर फूट-फूटकर रोईं और कहा कि वे उन्हें दिल से अपनी दोस्त मानती हैं।
अभिषेक से बोलीं अशनूर- 'तुम वापस आओगे'
अशनूर के रोने पर अभिषेक उन्हें चुप कराते नजर आए। अशनूर ने अभिषेक से कहा, 'तुम वापस आओगे, सीक्रेट रूम वगैरह जैसा कुछ होगा'। वहीं, अशनूर को चुप कराते हुए अभिषेक ने कहा, 'मैं ट्रॉफी नहीं जीता तो क्या, दिल तो जीतकर जा रहा हूं'। वहीं, नीलम गिरी भी घर से बाहर होते वक्त फूट-फूटकर रोईं। इस पर सलमान खान ने उनसे कहा, 'रोइए मत। आप अच्छा खेली हैं'।