Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' से कटा इस धाकड़ प्रतियोगी का पत्ता, सोशल मीडिया पर खूब चलता है सिक्का
'बिग बॉस 18' का दूसरा हफ्ता खत्म होने वाला है। 19 और 20 अक्तूबर को वीकएंड का वार होगा, जिसमें प्रसंसक सलमान खान के जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। इस हफ्ते 'बिग बॉस 18' के कुल 10 प्रतियोगी एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस 18' का दूसरा हफ्ता खत्म होने वाला है। 19 और 20 अक्तूबर को वीकएंड का वार होगा, जिसमें प्रसंसक सलमान खान के जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। इस हफ्ते 'बिग बॉस 18' के कुल 10 प्रतियोगी एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए हैं। गुणरतन सदावर्ते के बाहर निकलने के बाद, रियलिटी शो से एक और प्रतियोगी के बाहर होने का समय आ गया है। घर से बेघर होने वाले सदस्य के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। अगर रिपोर्ट सच होती है तो इस हफ्ते शो से इस धाकड़ प्रतियोगी का पत्ता कटने जा रहा है।
'बिग बॉस 18' से बाहर हुईं वायरल भाभी?
चर्चा है कि कंटेंट क्रिएटर हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी कथित तौर पर 'बिग बॉस 18' से बाहर हो गई हैं। सोशल मीडिया पर हेमा शर्मा के 'बिग बॉस 18' से बाहर होने की अफवाहों का बाजार गर्म है। हेमा ने 'बिग बॉस 18' के अपने शुरुआती दिन साथी प्रतियोगी तजिंदर सिंह बग्गा के साथ जेल के अंदर बिताए। हालांकि, दर्शकों को उनके व्यक्तित्व के बारे में अधिक जानने से पहले ही कथित तौर पर उन्हें रियलिटी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
ये सदस्य भी हैं नॉमिनेटेड
बता दें, हेमा शर्मा को नौ अन्य प्रतियोगियों के साथ बेघर होने के लिए नामांकित किया गया था। इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए तजिंदर सिंह बग्गा, मुस्कान बामने, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, श्रुतिका, शिल्पा शिरोडकर, करण वीर मेहरा और एलिस कौशिक नॉमिनेट हुए थे।
KBC 16: बिग बी ने पूरी की 'मंजुलिका' की वर्षों पुरानी ख्वाहिश, 'आज रपट जाए' गाने पर किया रोमांटिक डांस
🚨 Hema Sharma becomes the First Contestants to get EVICTED from the #BiggBoss18 house
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) October 19, 2024
शूट पर लौटे सलमान खान!
इस बीच, सलमान खान ने 'बिग बॉस 18' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। मौत की धमकियों के बीच, बॉलीवुड सुपरस्टार काम की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए रियलिटी शो के साप्ताहिक शूट पर लौट आए। खान ने कथित तौर पर कड़ी सुरक्षा और 60 गार्डों के साथ 'बीबी 18' के वीकेंड का वार की शूटिंग की। सलमान खान का 'वीकेंड का वार प्रोमो' पहले ही रिलीज हो चुका है।
Bagheera Trailer: श्री मुरली की फिल्म 'बघीरा' के ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा, पोस्ट ने बढ़ाया उत्साह