फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 17 Premiere LIVE All Details and Updates of Contestants of Salman Khan Show

Bigg Boss 17 Premier LIVE: नए सीजन में होगा जमकर धमाल, यूट्यूबर से लेकर वकील तक की हुई घर में एंट्री

Sun, 15 Oct 2023 11:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 15 Oct 2023 11:54 PM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो गया है। मेकर्स का दावा है कि इस बार लोगों को खूब मजा आने वाला है। 17वें सीजन को हमेशा की तरह सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Premiere LIVE All Details and Updates of Contestants of Salman Khan Show
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Bigg Boss 17 Premier LIVE: देश के सबसे चर्चित शो बिग बॉस 17  का आगाज हो गया है। हमेशा के जैसे इस बार भी सलमान खान इसे होस्ट कर रहे हैं। फिलहाल,अभिनेता एक-एक करके सभी प्रतिभागियों का स्वागत कर रहे हैं। शो से जुड़े सभी आपडेट्स यहां जान सकते हैं....

विज्ञापन

नए सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनीं मनारा चोपड़ा

शो की शुरुआत हो चुकी है। पहले कंटेस्टेंट के रूप में मनारा चोपड़ा की एंट्री हुई है। सलमान खान ने मनारा का जोरदार स्वागत किया है। अभिनेत्री ने सामे-सामे गाने पर मनमोहक प्रस्तुति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी ने रखा बिग बॉस के घर में कदम
मनारा के बाद बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारूकी ने कदम रखा है। उन्हें कॉमेडी के लिए जाना जाता है। शो में एंट्री होते ही उन्होंने खुलासा किया कि पिछले सीजन में भी उन्हें ऑफर मिला था। कॉमेडियन ने बताया कि इस बार की थीम देखकर उन्होंने तुरंत इस शो को हां बोल दिया।
 
विज्ञापन

घर में होंगे रियल लाइफ पार्टनर
बिग बॉस के घर में इस बार रियल लाइफ पार्टनर्स भी नजर आने वाले हैं। शो में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की एंट्री हो चुकी है। अब देखना यह होगा कि इनकी केमिस्ट्री लोगों पर अपना जादू चला पाती है या नहीं।

घर में हुई नाविद सोले की एंट्री
लंदन के रहने वाले नाविद भी इस बार बिग बॉस 17 का हिस्सा हैं। बता दें कि इटली में जन्में नाविद टूटी फूटी हिंदी बोलते हैं। शो के प्रीमियर के दौरान अभिनेता सलमान खान उनसे हिंदी में बात करते हुए नजर आए।
 

यूके राइडर की हुई घर में एंट्री
मशहूर यूट्यूबर भी इस बार घर का हिस्सा बने नजर आने वाले हैं। बिग बॉस 17 में यूके राइडर उर्फ अनुराग डोभाल की एंट्री हो चुकी है।  देखना दिलचस्प होगा कि एडवेंचर के शौकीन अनुराग का शो में सफर कैसा रहता है।

 

सना रईस खान की हुई घर में एंट्री
बिग बॉस 17 के घर में इस बार वकील भी नजर आने वाली हैं। नए सीजन में क्रिमिनल लॉयर सना रईस खान की एंट्री हो गई है। देखना होगा कि घर के अंदर वह 'लॉ एंड ऑर्डर' को कैसे मेनटेन रखती हैं।

अंकिता-विक्की की हुई एंट्री
बिग बॉस के घर में इस बार मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन  भी नजर आने वाले हैं। शो में दोनों की एंट्री हो चुकी है। प्रीमियर के दौरान दोनों ने शानदार परफॉर्मेंस भी दी।

सोनिया बंसल आएंगी बिग बॉस के घर में नजर
बिग बॉस सीजन 17 में सोनिया बंसल नजर आएंगी। शो के प्रीमियर में उनका जोरदार स्वागत हुआ। बता दें कि सोनिया मॉडल-एक्ट्रेस हैं। देखना दिलचस्प होगा कि वह घर में कैसा खेल दिखाती हैं।
 

बीबी हाउस में फिरोजा खान ने रखा कदम
सोनिया बंसल के बाद फिरोजा खान की शो में एंट्री हो गई है। 

शो में तहलका मचाएंगे सनी आर्या
बिग बॉस का नया सीजन इस बार काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में सनी आर्या की एंट्री भी हो चुकी है। उन्हें प्रैंक के लिए जाना जाता है।

रिंकू धवन भी आएंगी नजर
टीवी एक्ट्रेस रिंकू धवन बिग बॉस के 17वें सीजन में नजर आने वाली हैं। वह अब तक कई सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं।

अरुण माशेट्टी भी होंगे शो का हिस्सा
गेमर अरुण माशेट्टी भी इस बार शो का हिस्सा हैं। वह यूट्बूर और गेमर हैं।

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय भी आएंगी नजर
टीवी इंडस्ट्री के अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय भी इस बार घर के अंदर दिखने वाली हैं। शो में दोनों की एंट्री हो चुकी है। बता दें कि दोनों को उड़ारियां की वजह से जाना जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed