फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Tina Dutta Sumbul Touqeer Khan Soundarya Sharma Becomes New BB House Captain

Bigg Boss 16: बिग बॉस शो में आया नया ट्विस्ट, टीना, सुंबुल और सौदर्या बनीं घर की नई कैप्टन

Tue, 13 Dec 2022 01:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Dec 2022 01:20 AM IST
सार

इस एपिसोड में दिलचस्प मोड तब आया जब बिग बॉस ने बताया कि इस हफ्ते घर में तीन कैप्टन होंगे। इसके बाद घरवालों ने तीन कैप्टन चुनने के टास्क शुरू कर दिया। टास्क के दौरान साजिद और निमृत के बीच थोड़ी अनबन भी देखने को मिली।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Tina Dutta Sumbul Touqeer Khan Soundarya Sharma Becomes New BB House Captain
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 में हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प मोड़ आते दिख रहे हैं। 73वें एपिसोड में दिन की शुरुआत में ही प्रियंका और अंकित के बीच खटपट हो गई। जुंबा क्लास के बाद दोनों के बीच नोंकझोंक देखने को मिली। एपिसोड में आगे अंकित अपनी दोस्त प्रियंका को सॉरी बोलते दिखे। दूसरी तरफ श्रीजिता की बनाई भिंडी की सब्जी को अर्चना ने मुद्दा बना लिया। वह सब्जी देखकर जोर-जोर से हंसने लगीं और कहने लगीं कि श्रीजिता ने सबको कीड़े वाली भिंडी खिला दी। 

विज्ञापन

Hrithik Roshan: काफी मुश्किलों भरा रहा ऋतिक रोशन का बचपन? बोले-अपनी हालत पर रोता रहता था

विज्ञापन

अर्चना यहीं नहीं रुकीं और विकास के पास जाकर उन्हें ध्यान से देखकर खाने की सलाह दे डाली। इस पर श्रीजिता ने भी तंज कसते हुए विकास से कह दिया कि चेक कर लीजिए कि कहीं प्लेट में स्पाइडर या कॉकरोच तो नहीं। श्रीजिता की बात सुन विकास भड़क गए और दोनों की बीच बहस शुरू हो गई। वहीं, शालीन कई बार टीना से बात करने की कोशिश की, लेकिन हर बार दोनों के बीच झगड़े देखने को मिले। इस बीच घर में ब्रेड को लेकर भी घमासान देखने को मिला।Ranbir Kapoor: पाकिस्तानी फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं रणबीर कपूर! अभिनेता ने खुद बताई वजह
 

इस एपिसोड में दिलचस्प मोड तब आया जब बिग बॉस ने बताया कि इस हफ्ते घर में तीन कैप्टन होंगे। इसके बाद घरवालों ने तीन कैप्टन चुनने के टास्क शुरू कर दिया। टास्क के दौरान साजिद और निमृत के बीच थोड़ी अनबन भी देखने को मिली। इसके बाद अंकित और निमृत के बीच जमकर बहस देखने को मिली। टास्क के आखिर में सबसे ज्यादा लोगों ने टीना, सुंबुल और सौदर्या को चुना जिसके बाद बिग बॉस ने तीनों को अगले आदेश तक घर का कैप्टन घोषित कर दिया।
Amitabh Bachchan: खत्म होने जा रहा है 'केबीसी 14', ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन ने दी जानकारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed