फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg boss 16 tina dutta angry after listen sumbul and her father conversation said khud ki beti nahi sambhalti

Bigg Boss 16: टीना पर भड़के सुंबुल के पापा तो फूटा अभिनेत्री का गुस्सा, शो में बोलीं- खुद की बेटी संभलती नहीं

Fri, 25 Nov 2022 12:35 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 25 Nov 2022 12:35 AM IST
सार

बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर की बातचीत उनके पिता से करवाई गई और यह जानकारी 'बिग बॉस' ने घरवालों को भी दी, जिसके बाद अब घर में खूब बवाल हुआ है। इस दौरान टीना का गुस्सा सुंबुल पर निकला है।

विज्ञापन
Bigg boss 16 tina dutta angry after listen sumbul and her father conversation said khud ki beti nahi sambhalti
टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' में टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट के बीच चल रहे ट्राई एंगल की वजह से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कई बार दावा किया गया है कि सुंबुल, शालीन को पसंद करती हैं। तो कई बार यह भी कहा गया कि शालीन और टीना के बीच कुछ चल रहा है। इसी बीच, सुंबुल तौकीर की बातचीत उनके पिता से करवाई गई और यह जानकारी 'बिग बॉस' ने घरवालों को भी दी, जिसके बाद अब घर में खूब बवाल हुआ है।

विज्ञापन

दरअसल, जब सुंबुल तौकीर ने अपने पिता से बात की थी तब उनके पिता ने टीना और शालीन को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनने के बाद दोनों फट पड़े। सुंबुल के पापा ने टीना और शालीन भनोट के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी सुंबुल को दोनों से दूर रहने की बात भी कही। हालांकि, इस बातचीत के बाद भी सुंबुल कई बार शालीन और टीना के साथ दिखी थीं और इसी वजह से शालीन का गुस्सा निकल पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शालीन, सुंबुल के पिता की सारी बात सुनने के बाद अचानक ही सोफे से खड़े हो गए और उन्होंने चिल्ला कर सुंबुल से कहा कि अगर तुम्हारे पापा बोल रहे हैं कि दूर रहो हमसे, तो क्यों बात करती हो। दिमाग खराब है क्या तुम्हारा। इस दौरान शालीन टेबल पर भी जोर से लात मारते हैं। वहीं, शालीन के बाद टीना का गुस्सा भी सुंबुल पर निकल जाता है। वह कहती हैं, 'मेरा इसमें कोई लेना-देना नहीं है। आपके पापा कैसे हम लोगों पर इल्जाम लगा रहे हैं? मेरे पापा नहीं हैं क्या? मैं भी किसी की बेटी हूं। लेकिन मेरे एक्शन बाहर गलत नहीं दिख रहे हैं।'

विज्ञापन

इसके आगे वह कहती हैं कि मेरा कैरेक्टर असासिनेशन कर रहे हैं, खुद की बेटी की इज्जत बचाने के लिए। खुद की बेटी नहीं संभलती है तो दूसरों की बेटी पर उंगली मत उठाओ।' बता दें कि इस पूरी घटना के बाद अब 'बिग बॉस' के सेट पर सुंबुल के पिता और टीना दत्ता की मां का आमना-सामना होना है। यानी अगला एपिसोड भी काफी सारे धमाकों से भरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed