फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Tina Datta had fight with her friend and bb house king Shiv on her birthday in salman khan show

Bigg Boss 16: बीबी हाउस में टीना दत्ता-शिव ठाकरे का हुआ टकराव, बर्थडे के दिन रोईं एक्ट्रेस, जमकर हुआ ड्रामा

Tue, 29 Nov 2022 05:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 29 Nov 2022 05:46 PM IST
सार

शालीन, टीना और सुंबुल के बीच चल रहा ड्रामा अभी खत्म भी नहीं हुआ था, वहीं हाल ही में टीना के जन्मदिन पर शिव और उनके बीच भी तलवारें खिंच गई हैं। दोनों टीना के बर्थडे पर जमकर लड़ते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Tina Datta had fight with her friend and bb house king Shiv on her birthday in salman khan show
शिव ठाकरे, टीना दत्ता - फोटो : Social media

विस्तार

बिग बॉस 16 का घर इन दिनों जंग का मैदान बना हुआ है। बीबी हाउस में रोज किसी न किसी कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। घर का माहौल कब और किस बात पर बदल जाए कोई नहीं जानता है। यानी की कब कौन किससे दोस्ती कर ले और कब एक दूसरे का दुश्मन बन जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जहां शालीन, टीना और सुंबुल के बीच चल रहा ड्रामा अभी खत्म भी नहीं हुआ था, वहीं हाल ही में टीना के जन्मदिन पर शिव और उनके बीच भी तलवारें खिंच गई हैं। दोनों टीना के बर्थडे पर जमकर लड़ते दिखाई दिए, जिसके कारण टीना काफी इमोशनल भी हो गई थीं।

विज्ञापन

बीबी हाउस में इन दिनों रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों का बखूबी मनोरंजन हो रहा है। इन दिनों चल रहे झगड़ों की बड़ी वजह नॉमिनेशन वीक का होना भी हो सकता है क्योंकि नॉमिनेशन से बचने के लिए कंटेस्टेंट्स किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। हालिया एपिसोड में, घर में काफी ड्रामा देखने को मिला शिव ठाकरे ने निमृत को घर का नया कैप्टन बना दिया। शिव के इस फैसले से टीना को काफी धक्का लगा। क्योंकि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि शिव उन्हें छोड़ निमृत को कैप्टेंसी थमा देंगें। अपने जन्मदिन पर शिव का इस तरह का बर्ताव देख टीना रोने लगी थीं। शिव के इस फैसले से टीना पूरी तरह टूट गईं। बाद में, टीना को शालीन समझाते और चुप करते देखे गए।
Adipurush: 'आदिपुरुष' में प्रभास को अपनी आवाज देने वाले शरद केलकर बोले- भाग्यशाली हूं, जो श्रीराम की वाणी बना

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में शालीन भनोट के अलावा कोई टीना को चुप कराने नहीं आया, जिससे दुखी होकर अभिनेत्री ने शालीन से कहा कि यहां उनका कोई दोस्त नहीं हैं। सुबह से एक बार भी स्टैन ने आकर नहीं देखा कि वह कैसी हैं, जिसे वह अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं। वहीं, निमृत ने भी दोपहर से लेकर शाम तक एक बार भी आकर चेक नहीं किया। टीना ने शालीन को साजिद की बात बताते हुए कहा कि उन्होंने कहा था, 'यहां कोई दोस्त नहीं है तेरा, मैंने बोला मुझे लगता था, तो मुझे बोला तू बेवकूफ है, ठीक है यार गेम झगड़ा अपनी जगह है, किसी ने एक बार भी नहीं पूछा किसी के बर्थडे वाले दिन कौन ऐसा करता है।'
Kartik Aaryan Interview: ‘प्यार का पंचनामा’ व ‘हेरा फेरी’ से कार्तिक ने बनाई दूरी, पूरा ध्यान सिर्फ फ्रेडी पर

विज्ञापन

टीना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, मेरी रियल लाइफ में भी यही प्रॉब्लम है कोई अगर प्यार से बात कर लेता है तो मुझे लगता है कि वह मेरा दोस्त है। किसी के बर्थडे के दिन तो मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी, जिस तरह से शिव मेरा मजाक बना रहा था। कौन ऐसा करता है, रियल लाइफ में, मैं अपने दुश्मन के साथ भी ऐसा न करूं, मेरी फ्रेंड ने सही कहा था कि, यहां कोई किसी का दोस्त नहीं है। सब गेम खेलने आए हैं।
Khakee-The Bihar Chapter: कौन है चंदन महतो, अब क्या कर रहा जरायम की दुनिया का बादशाह?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed