Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में खत्म हुआ विकास मनकतला का सफर, सलमान के एलान के बाद घर से निकले बाहर
शनिवार के वार में धर्मेंद्र और कृष्णा भी बिग बॉस के मंच पर सलमान के साथ नजर आए। इस दौरान तीनों ने जमकर खूब मस्ती मजाक किया। कृष्णा कभी जितेंद्र तो कभी जैकी श्रॉफ बने दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल के आखिरी दिन बिग बॉस 16 शो में भी बहुत कुछ देखने को मिला। शुक्रवार को सलमान खान ने अर्चना गौतम को अकेल में जमकर फटकार लगाई थी। वहीं, उन्होंने शालीन की भी क्लास लगाई थी। शनिवार का वार में भी एक बार फिर सलमान उसी अंदाज में नजर आए। दबंग खान ने निमृत से अब्दु को लेकर बात शुरू की। उन्होंने निमृत से सवाल किया कि अब्दु जबसे घर आया है तब से आप क्यों कह रही हैं कि आपने अपना दोस्त खो दिया है। इस पर निमृत सफाई देती नजर आईं।
हालांकि सलमान इससे संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने सवाल किया कि उस समय आपके दोस्त अब्दु को आपसे दूर रहने के लिए कह रहे थे और अब्दु भी कह रहा था कि वह दो-तीन हफ्तों से आपसे दूर है। अब जब वह बाकी घरवालों की तरह वह आपको ट्रीट कर रहा है तो बुरा क्यों लग रहा है। सलमान ने आगे कहा कि अब्दु की वजह से पूरे घर में आपकी चर्चा होती थी जो अब नहीं हो रही है। अब आप दिखाई नहीं दे रही हैं और न ही आपका जिक्र हो रहा है।
शो में आगे धर्मेंद्र और कृष्णा भी बिग बॉस के मंच पर सलमान के साथ नजर आए। इस दौरान तीनों ने जमकर खूब मस्ती मजाक किया। कृष्णा कभी जितेंद्र तो कभी जैकी श्रॉफ बने नजर आए। शो में आगे सलमान ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क का नाम ईयरएंड क्लियरेंस सेल था। इस टास्क में बारी-बारी से कंटेस्टेंट्स एक दूसरे का नाम लेते दिखे। इस गेम के बाद एलिमिनेशन की बारी आई। सलमान ने बताया कि साल 2022 के आखिरी एलिमिनेशन में जिनका सफर यहीं तक था उनका नाम विकास मानकतला है। सलमान की घोषणा के बाद विकास घर से बाहर निकल जाते हैं।