फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Priyanka Choudhary Ankit Gupta do not have future together predicts astrologer in latest promo

Bigg Boss 16: अंकित-प्रियंका का साथ में कोई भविष्य नहीं! ज्योतिषी ने भविष्यवाणी कर एक्ट्रेस को दी टेंशन

Fri, 20 Jan 2023 07:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 20 Jan 2023 07:52 PM IST
सार

हाल ही में एक ज्योतिषी 'बिग बॉस 16' के घर में आए। उन्होंने बिग बॉस में अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के भविष्य के लिए ऐसी भविष्यवाणी की, जिसने सबको हैरान कर दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Priyanka Choudhary Ankit Gupta do not have future together predicts astrologer in latest promo
प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस' धमाकेदार 16वां सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है। अब  बीबी हाउस में सिर्फ नौ कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं, जिनमें निमृत कौर अहलूवालिया इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं। जैसे-जैसे बिग बॉस 16 अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, मेकर्स रियलिटी शो में नए ट्विस्ट और टर्न ला रहे हैं। ऐसा ही कुछ आने वाले एपिसोड में देखने को मिलने वाला है, जिसमें ज्योतिषी सौरीश शर्मा कंटेस्टेंट्स से गुफ्तगू करते और उनके बारे में भविष्यवाणियां करते नजर आने वाले हैं। एस्ट्रोलॉजर ने सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए, लेकिन उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसने अभिनेत्री का दिल तोड़ दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, 'बिग बॉस 16' के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शो के अपकमिंग एपिसोड का एक नया प्रोमो साझा किया है। सामने आए इस प्रोमो में ज्योतिषी सौरीश को टीना दत्ता, प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम का भविष्य बताते हुए देखा जा सकता है। प्रोमो की शुरुआत में सौरीश टीना से कहते हैं कि उनका एटिट्यूड उनकी सबसे बड़ी दिक्कत है। इसके बाद वह प्रियंका पर आते हैं और कहते हैं कि अंकित गुप्ता के साथ उनका कोई भविष्य नहीं है। वह यहीं नहीं रुको उन्होंने प्रियंका और अंकित को एक साथ समय बर्बाद करने की भी सलाह दी है। सौरीश को आगे अर्चना गौतम से भी कहते सुना गया की उनके पास 'काली जुबान' है, जो यहां किसी के पास भी नहीं है।  
विज्ञापन

Shiv Shastri Vs Shehzada: शहजादा से भिड़ने रिंग में उतरे शिव शास्त्री बलबोआ, मैरी कॉम ने शुरू किया मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



अपने बारे में ऐसी बातें तीनों कंटेस्टेंट्स के चेहरे उतर जाते हैं। यहां तक की प्रियंका को तो यह भी कहते सुना जा सकता है कि सौरीश आपने तो हमें टेंशन दे दी। बस यहीं यह प्रोमो खत्म हो जाता है। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। सौंदर्या शर्मा, सुम्बुल तौकीर, शालीन भनोट और टीना दत्ता डेंजर जोन में हैं। इन चारों में से एक कंटेस्टेंट इस वीकेंड 'बिग बॉस 16' से बाहर हो जाएगा। पिछले हफ्ते, तीन कंटेस्टेंट्स ने रियलिटी शो छोड़ दिया था। इनमें अब्दु रोजिक और साजिद खान और श्रीजिता डे का नाम शामिल है। अब देखना यह है कि इस हफ्ते 'बिग बॉस' के घर से किसकी विदाई होती है। 
Raveena Tandon: रवीना टंडन की बेटी राशा को लॉन्च करेंगे अभिषेक कपूर? एक्शन-एडवेंचर फिल्म में आएंगी नजर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed