फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 16 priyanka chahar choudhary out of salman khan show after archana gautam ankit gupta cring

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम के बाद प्रियंका चौधरी हुईं घर से बाहर? TRP का खेल या मेकर्स का नया पैंतरा

Sat, 12 Nov 2022 12:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 12 Nov 2022 12:06 PM IST
सार

'बिग बॉस 16' से प्रियंका चाहर चौधरी बाहर हो गई हैं। प्रियंका शो की मजबूत कंटेस्टेंट थीं और वह घर के हर मुद्दे में खुलकर बोलती थीं लेकिन बीते एपिसोड के आखिर में सलमान खान ने प्रियंका के एविक्शन का एलान करके सबको हैरान कर दिया।

विज्ञापन
bigg boss 16 priyanka chahar choudhary out of salman khan show after archana gautam ankit gupta cring
Bigg Boss 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस 16' में मेकर्स ने ट्विस्ट और टर्न दिखाने शुरू कर दिए हैं। शो में अर्चना गौतम का अचानक से एविक्शन हुआ, जिससे हर कोई हैरान रह गया। फैंस अर्चना को वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब फैंस को एक और झटका मिला है। 'शुक्रवार का वार' सलमान खान का होता है, जिसमें अभिनेता कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाते हैं। बीते एपिसोड में भी सलमान खान ने सबकी क्लास लगाई। लेकिन इसी बीच उन्होंने एक कंटेस्टेंट को घर के बाहर का रास्ता भी दिखाया।

विज्ञापन

शो से बाहर हुईं प्रियंका चाहर चौधरी
'बिग बॉस 16' से प्रियंका चाहर चौधरी बाहर हो गई हैं। प्रियंका शो की मजबूत कंटेस्टेंट थीं और वह घर के हर मुद्दे में खुलकर बोलती थीं लेकिन एपिसोड के आखिर में सलमान खान ने प्रियंका के एविक्शन का एलान करके सबको हैरान कर दिया। प्रियंका के एविक्शन की बात सुनते ही अंकित इमोशनल दिखे। वहीं, घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी प्रियंका के एविक्शन पर यकीन नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें:- Brahmastra 2: क्या बाहुबली 2 से इंस्पायर्ड होगी अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2'? आया देव से जुड़ा बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

जाने से पहले प्रियंका से पूछा सवाल
सलमान खान ने प्रियंका चौधरी के एविक्शन का एलान करने से पहले अभिनेत्री से एक सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि ये गेम आप क्या चाहती हैं कि कौन जीते? जवाब में प्रियंका कहती हैं, 'मैं अपने लिए खेल रही हूं, वो अपने लिए खेल रहे हैं।' वहीं, प्रियंका के एविक्शन के बाद सलमान खान अंकित से सवाल करते हैं और पूछते हैं कि कैसा लग रहा है तुम्हें, कि ये जा रही है? इस पर अंकित कहते हैं, 'बहुत बुरा लग रहा है।' इस मौके पर अंकित की आंखें नम हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें:- Vir Das: हिंदू संगठन की वीर दास को चेतावनी, कहा- भारत विरोधी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो...

विज्ञापन

क्या सच में बाहर होंगी प्रियंका चौधरी
बीते एपिसोड में प्रियंका चौधरी का एविक्शन दिखाया गया। लेकिन वह घर से बाहर होंगी या नहीं? इस पर भी एक सवाल है। माना जा रहा है कि शो को मिल रही खराब रेटिंग की वजह से ही मेकर्स ने यह गेम खेला है। इस हफ्ते प्रियंका के अलावा, सुंबुल तौकिर खान और गोरी नागौरी भी नॉमिनेशन में थीं। इसी वजह से प्रियंका के एविक्शन पर लोग हैरान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed