फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 latest promo show priyanka choudhary shalin bhanot journey through salman khan show before final

Bigg Boss 16: अपना सफर देख भावुक हुए शालीन भनोट, तो प्रियंका चाहर को बिग बॉस ने बताया लीडर, देखें प्रोमो

Thu, 09 Feb 2023 09:54 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Feb 2023 09:54 AM IST
सार

'बिग बॉस 16' के फिनाले वीक में शो में रही कंटेस्टेंट्स की जर्नी को दिखाया जा रहा है, जिसे देख सभी प्रतियोगी भावुक नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 latest promo show priyanka choudhary shalin bhanot journey through salman khan show before final
प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट - फोटो : social media

विस्तार

'बिग बॉस' का 16वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो तेजी से अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हर दिन नई कंटेस्टेंट्स के लिए एक नई उमंग और नया पड़ाव लेकर आ रहा है। जहां पिछले कुछ एपिसोड्स में हुए शॉकिंग एविक्शनंस के बाद सीजन 16 को अपने टॉप पांच कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। वहीं अब फिनाले वीक में शो में रही कंटेस्टेंट्स की जर्नी को दिखाया जा रहा है, जिसे देख सभी प्रतियोगी भावुक नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

Bigg Boss 16 latest promo show priyanka choudhary shalin bhanot journey through salman khan show before final
शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : social media

प्रोमो में दिखा शालीन-प्रियंका का सफर
12 फरवरी को 'बिग बॉस 16' का फिनाले होने वाला है, जिसे सबसे चहेते यानी भाईजान सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। ऐसे में फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स को फैंस से रूबरू कराने के साथ-साथ 'बिग बॉस' के मेकर्स उन्हें शो में उनका पूरा फर याद दिला रहे हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 16' के दो नए प्रोमो सामने आए हैं, जिनमें प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट की जर्नी को दिखाया जाता है। दोनों ही कंटेस्टेंट बीबी हाउस में बिताए अपने पलों को स्क्रीन पर चलता देख काफी इमोशनल हो जाते हैं। इसके साथ ही 'बिग बॉस' प्रियंका और शालीन के बारे में अपनी राय भी रखते हैं। 
Kartik Aaryan-Sara Ali Khan: ब्रेकअप के बाद उदयपुर में फिर साथ नजर आए कार्तिक और सारा, वायरल हो रहीं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 latest promo show priyanka choudhary shalin bhanot journey through salman khan show before final
प्रियंका चौधरी - फोटो : social media

'बिग बॉस 16' से जुड़ा प्रियंका का अटूट कनेक्शन 

विज्ञापन

Bigg Boss 16 latest promo show priyanka choudhary shalin bhanot journey through salman khan show before final
शालीन भनोट - फोटो : social media

नहीं थम रहे थे शालीन के आंसू
प्रियंका के अलावा शालीन भनोट के सफर को भी दिखाया गया। शालीन भनोट अपनी इस जर्नी को देख अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। प्रोमो में वह रोते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अगले ही पल वह खुशी से नाचते भी नजर आ रहे हैं। 'ये मैं हूं। ये मैं हूं।' फिर शालीन खुशी के मारे उछल पड़ते हैं और बिग बॉस से कहते हैं, 'सर मैं पहुंच गया यहां पर सर।' फिर बिग बॉस बोलते हैं, 'तुम कभी ऑफ द ग्रिड नहीं थे।' गौरतलब है, बिग बॉस 16 के फाइनल में शालीन भनोट, प्रियंका चौधरी, एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम पहुंची हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed