Bigg Boss 16: घर की कैप्टन सौंदर्या शर्मा को मिला विशेषाधिकार, इस बार ये चार सदस्य हुए नॉमिनेट
बिग बॉस 16 के घर में हर रोज लोगों के नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैे। ताजा एपिसोड में भी घरवालों के बीच जमकर घमासान देखने को मिला। हमेशा शांत नजर आने वाली सुंबुल तौकीर खान का नए एपिसोड में अलग ही रूप देखने को मिला। सबसे पहले सुंबुल की भिड़ंत अर्चना गौतम और प्रियंका से किचन में हो गई। दरअसल, कैप्टंसी मिलने के बाद सुंबुल अर्चना को मनमानी न करने के लिए समझती नजर आईं, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
शो में आज घर के सदस्यों को एक दूसरे को नॉमिनेट भी करना था, जिसके लिए बिग बॉस ने सभी को नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक टास्क दिया। बिग बॉस घरवालों को बताया कि घर के तीनों कैप्टन में से कोई एक जो भी इस बजर को सबसे पहले दबाएगा उसे एक विशेषाधिकार मिल जाएगा। इसके कुछ समय के बाद सौंदर्या यह बजर बजाने में कामयाब हो गईं।
Janhvi Kapoor: ओरहान अवात्रामणि संग इवेंट में पहुंचीं जान्हवी कपूर, यूजर्स ने किया ट्रोल
टास्क के दौरान बिग बॉस ने बताया कि सौंदर्या, विकास और श्रीजिता इस बार सेफ हैं। इस दौरान सुंबुल शालीन को पलटू और कान का कच्चा बताती दिखीं। टास्क के आगे निमृत नॉमिनेट हो गईं, लेकिन सौंदर्या उन्हें अपने विशेषाधिकार से बचा लिया। इसके बाद अंकित के लिए साजिद, शिव समेत कुल 6 लोगों ने बजर दबाया, जिससे वह नॉमिनेट हो गए। हालांकि सौंदर्या ने उन्हें भी बचा लिया। टास्क खत्म होने तक शिव, टीना, शालीन और साजिद नॉमिनेट हो गए। अब देखना यह होगा कि इस बार वीकएंड के वॉर में कौन सा सदस्य घर से बाहर होता है।
Nawazuddin Siddiqui: ऐन मौके पर नवाज ने आयोजकों को दिया गच्चा, यशपाल बोले, ‘लोग अपना वक्त भूल जाते हैं’